फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Directorate of Higher Education sought information about starting new courses, subjects and closing old courses and subjects

Jhajjar-Bahadurgarh News: उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने मांगी नए कोर्स, विषय शुरू करने और पुराने कोर्स, विषय बंद करने की जानकारी

Sun, 11 May 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 11 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Directorate of Higher Education sought information about starting new courses, subjects and closing old courses and subjects
झज्जर। इस बार उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से शिक्षा सत्र जल्द शुरू किया जा सकता है। आमतौर पर नया शिक्षा सत्र जुलाई के प्रथम सप्ताह में शुरू होता है। ऐसे में उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य को पत्र जारी किया है। इसमें प्राचार्यों से उनके कॉलेज में शुरू किए जाने वाले नए कोर्स या विषय के बारे में जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा पुराने कोर्स या पुराने विषयों को बंद करने की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

हर साल उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से उन विषयों व कोर्सों की जानकारी मांगी जाती है, जिनमें छात्र संख्या बहुत कम होती है ताकि शिक्षा सत्र से उनको बंद या शुरू किया जा सके। इसके अलावा निदेशालय ने उन कोर्स या विषयों की भी सूची मांगी है, जिनमें सीटों की संख्या बढ़ाई जानी है। उन केवल उन्हीं विषय या कोर्सों में की जाएंगी, जिनका रुझान विद्यार्थियों में ज्यादा होता है।
विज्ञापन


14 मई तक देनी होगी सूचना
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने जारी पत्र में सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को 14 मई तक जानकारी उपलब्ध करवाने के आदेश जारी किए हैं। सभी कॉलेजों से सूचना आने के बाद मौजूद संसाधनों के हिसाब से ही निदेशालय की तरफ से नए कोर्स शुरू करने या पुराने कोर्स बंद करने को लेकर फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed