{"_id":"6420911e428546ed2b081a04","slug":"dilapidated-roads-of-sector-six-and-nine-will-change-face-jhjhar-news-c-17-1-105211-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर छह व नौ की जर्जर सड़कों की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर छह व नौ की जर्जर सड़कों की बदलेगी सूरत
Mon, 27 Mar 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के सेक्टर 6 और सेक्टर 9 की बदहाल सड़कों की सूरत बदलने वाली है। इन सड़कों को चकाचक करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से भेजा गया करीब 11 करोड़ का एस्टीमेट मंजूर हो गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सेक्टर वासियों ने नई रूप से सड़क बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि काफी दिनों बाद प्रशासन ने बदहाल सड़कों की सुध ली है।
बता दें कि कई साल से सेक्टर 6 व सेक्टर 9 की सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। इसके चलते आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। सेक्टर वासियों ने बताया कि कई बार विभाग के आला अधिकारियों से सेक्टर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाने के लिए लिखित में पत्र लिखकर गुहार लगा चुके हैं। लेकिन सेक्टर की सड़कों के रखरखाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कोई भी कार्रवाई अमल में लाई नहीं गई थी। अब विभाग की ओर से सेक्टर-6 में 4 करोड़ की लागत से सड़कें दुरुस्त होंगी। वहीं 7 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर 9 में सड़कें बनेंगी।
एचएसवीपी के अधिकारियों ने बताया कि सड़कों की जर्जर व खस्ता हालत का मामला उनके संज्ञान में था और उन्होंने एस्टीमेट भी भेज दिया था। लेकिन एस्टीमेट अब जाकर मंजूर हुआ है। इससे सेक्टर वासियों को आ रही परेशानी का निदान होगा।
विज्ञापन
लंबे समय के बाद सड़क निर्माण होगा है। देखना यह है कि कब तक बनेगा। कई बार टेंडर हो चुके हैं। सड़क बन जाती है तो अच्छी बात है।
- जय सिंह पूनिया
सेक्टर-6 में सड़कें जर्जर हालत में हैं। कभी भी अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की अब अच्छी बात हैं सड़क बन जाएगी। सड़क बनने से परेशानी दूर होगी।
- डॉ. नरेश, महासचिव सेक्टर-6
सड़क बनने से सेक्टर की शालीनता और गौरव वापस लौटेगा। सड़कों की वजह से लगता ही नहीं था कि सेक्टर में रह रहे हैं या ग्रामीण क्षेत्र में।
- रणबीर सिंह, प्रधान वरिष्ठ नागरिक क्लब
सेक्टर नौ की सड़क की हालत जर्जर हुए कई साल हो गए है लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई सुधार के लिए नही हुई है। सुना है कि सड़क बनेगी ये तो अच्छी बात है।
- जयशंकर शर्मा
सड़क तो बहुत पहले बननी थी लेकिन प्रशासन की ओर से ढील दी जा रही थी। अब बन जाए तो अच्छा है। यकीन तब होगा जब सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।
- धर्मबीर सिंह
वर्जन:
विभाग की ओर से सेक्टर-6 व सेक्टर-9 की सड़कों का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को भेजा गया था। मंजूरी मिल गई है। जल्द ही टेंडर कर सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
- पवन कुमार, कार्यकारी अभियंता, एचएसवीपी, झज्जर