फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dhoni and Sehwag gave the children tips cricket, jhajjar news

धोनी और सहवाग ने दिए बच्चों को क्रिकेट के टिप्स

Fri, 03 Feb 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Fri, 03 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को वीरेंद्र सिंह सहवाग के साथ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे। धोनी ने सहवाग स्कूल में करीब दो घंटे बिताए। कैप्टन कूल के नाम से प्रख्यात रह चुके महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को बिलकुल अपने अंदाज में नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपना अधिकतर समय बच्चों के साथ बिताया तो वहीं सहवाग स्कूल में बनी क्रिकेट नर्सरी का भी राउंड लिया। बच्चों के क्रिकेट से जुड़े सवालों के भी धोनी ने खुलकर जवाब दिए तो नेट पर भी बच्चों के साथ कुछ समय लगाया। महेंद्र सिंह धोनी नेट प्रैक्टिस के अलावा ग्राउंड पर भी बच्चों को टिप्स दिए। धोनी के स्कूूल पहुंचने पर बच्चों में खासा उत्साह रहा। वहीं धोनी ने भी बच्चों को निराश नहीं किया और उनके साथ खूब मस्ती की। धोनी ने बच्चों को क्रिकेट के टिप्स देते हुए कि वे जितनी ज्यादा नेट प्रैक्टिस करेंगे, उतना ही फायदेमंद है। वहीं इस दौरान स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के बृजेंद्र भार्गव, आदित्य पालीवाल, पंकज अहलावत, राजेश चाहर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed