फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dharmanagari Berry will be developed by forming Bhimeshwari Devi Development Board

Jhajjar-Bahadurgarh News: यातायात पुलिस ने टीमें बनाकर चलाया अभियान, उल्लंघन करने पर 116 लोगों के चालान

Sat, 26 Aug 2023 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 26 Aug 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Dharmanagari Berry will be developed by forming Bhimeshwari Devi Development Board
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। पुलिस ने नाबालिगो के वाहन चलाने, को सख्ती से लेकर शुक्रवार को जिले में अभियान चलाया। कई जगहों पर टीम लगाई गई। अभियान में 10 लोगों को यातायात उल्लंघन करते पाया गया। इनमें नाबालिगों के अलावा गलत दिशा और ट्रिपल राइडिंग वाले भी थे। टीम ने 116 लोगों के चालान किए। पुलिस अधिकारियों लोगों से कहा है कि वे अपने बच्चों को वाहन चलाने से रोकें।

जिला यातायात समन्वयक सत प्रकाश ने बताया कि पुलिस द्वारा भारी वाहनों के संबंध में लेन ड्राइविंग और नाबालिगों द्वारा अंडरएज ड्राइविंग के प्रति विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। वाहन चालकों को अपनी लेन में वाहन चलाने और वाहन चलाने के लिए निर्धारित आयु सीमा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटना रोकना व सड़क सुरक्षा को बढ़ाना है। पुलिस कर्मियों ने बताया कि लेन ड्राइविंग के दौरान ट्रक व बस आदि धीमी गति से चलने वाले वाहनों को बाईं लेन में रहना चाहिए। तेज गति से चलने वाले वाहनों को दाई लेन में रहना चाहिए। यह नियम बाई ओर से ओवरटेक करने से बचाता है। कभी भी गलत दिशा से ओवरटेक नहीं करना चाहिए। जब भी वाहन चालक लेन बदले तो हमेशा टर्न इंडिकेटर का इस्तेमाल करे। बिना संकेत के लेन बदलने से गंभीर दुर्घटना हो सकती है। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिला भर में मुख्य मार्गों पर निर्धारित किए गए अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान भारी वाहनों पर विशेष निगाह रखी गई। लेन के नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 116 वाहनों के चालान किए गए। स्कूली वाहनों की जांच भी की गई। दो नाबालिग वाहन चलाते मिले।
विज्ञापन


-फोटो 54 : एक स्कूल बस चालक का चालान करते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed