फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dharmanagari Berry will be developed by forming Bhimeshwari Devi Development Board

Jhajjar-Bahadurgarh News: भीमेश्वरी देवी विकास बोर्ड बनाकर होगा धर्मनगरी बेरी का विकास

Sat, 26 Aug 2023 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 26 Aug 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dharmanagari Berry will be developed by forming Bhimeshwari Devi Development Board
झज्जर।। भीमेश्वरी देवी विकास बोर्ड बनाकर धर्मनगरी के विकास का सुनहरा प्लान तैयार किया है, जो बेरी के विकास का इतिहास लिखेगा। यह बात बेरी के विकास प्लान 2041 की जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कहा कि बेरी का अंतिम विकास प्लान में वर्ष 2041 के लिए स्कूल 534.20 हेक्टेयर क्षेत्र पर रखा गया है जो 42 हजार आबादी के लिए प्रस्तावित है, जबकि अंतिम विकास प्लान में रिहायशी,औद्योगिक ,व्यावसायिक एवं संस्थागत उपयोग के लिए विभिन्न प्रस्तावनाएं दी गई है। जिसके अंतर्गत रिहायशी एरिया 97 हेक्टेयर, वाणिज्यिक एरिया 28:50 हैक्टेयर, औद्योगिक एरिया 42.50 हैक्टेयर, परिवहन एवं संचार एरिया 55 हैक्टेयर तथा अन्य उपयोगी कार्य के लिए जमीन योजना प्रस्तावित की है। इस अंतिम विकास को आम जनता के सुझाव के लिए सार्वजनिक किया गया है । प्रबुद्ध व्यक्ति जनों ने अपने बहुमूल्य सुझाव देकर बेरी के विकास में आहुति डालनी चाहिए। विक्रम कादियान ने कहा कि मंदिरों के शहर बेरी को छोटी काशी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि यहां पर अयोध्या प्रसाद, लाल रूडमल, जानकीदास आदि की हवेलियां शिवालय वास सरोवर है। उन्होंने बताया कि हवेलियां पर लालू,फुल्लू ,हरनारायण, चंद्रभान, बिहारी लाल, रायसिंह , चंद्रभान का भवन निर्माण वह भीति चित्रों का हुनर दर्ज है। बेरी में सेठों की यादगार, छतरियां भी कला का नमूना है। बेरी के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहरों को सहेज कर इसे धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसे जल्दी ही झज्जर कलानौर रेलवे लाइन के जरिए रेलवे के मानचित्र में दर्ज कराया जाएगा। कादयान ने मदाना खुर्द की चौपाल कार्यक्रम के दौरान जन समस्याएं सुनी।इस मौके पर सरपंच मदाना खुर्द जोगेंद्र नारा, सरपंच मदाना कला अमित कुमार, ज़िला कोषाध्यक्ष हरी प्रकाश यादव, सुरेश नारा, कुलबीर पहलवान, सूबे कौशिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed