{"_id":"d48540ea8d32f1ee3948bdcf86dd1940","slug":"dhanteres-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बाजार गुलजार
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 10 Nov 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर बाजार में उम्मीद से ज्यादा कारोबार हुआ। लोगों ने खरीदारी पर 5 करोड़ रुपये खर्च डाले। यह आंकड़ा केवल झज्जर शहर का है। वहीं अगर इसमें बहादुरगढ़ को शामिल किया जाए तो यह आंकड़ा दोगुने से भी ज्यादा हो सकता है। जानकारों के अनुसार यह कारोबार पिछले साल से दो गुना है।
लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर बर्तन व कपड़े खरीदने में भी लोगों ने भारी रुचि दिखाई। हालांकि रविवार तक बाजार का जो माहौल था, उसे देखकर लग रहा था कि धनतेरस पर भी बाजारों में रौनक नहीं आएगी। पिछले साल की तरह ही व्यापारियों को मायूस ही रहना पड़ेगा। लेकिन अल सुबह से ही बाजारों में चहलकदमी शुरू हो गई थी। दोपहर होते-होते दुकानों में पैर रखने के लिए भी जगह नहीं बची थी।
सभी दुकानें ग्राहकों से खचाखच भरी हुई थी। गौर करने वाली बात यह थी कि बाजार में हर तरह की दुकान पर भीड़ नजर आ रही थी। चाहे वह कपड़े की दुकान हो या फिर सुनार की। बिजली की दुकान हो या फिर बर्तनों की। वहीं वाहन खरीदने में भी लोगों ने काफी रुचि दिखाई। काफी संख्या में लोग बाइक खरीदने के लिए शोरूम पर पहुंचे।
विज्ञापन
डेढ़ करोड़ रुपये के बिके जेवर
शहर में लोगों ने सोने व चांदी के आभूषण व लक्ष्मी गणेश खरीदने पर विशेष जोर दिया। केवल सोमवार को ही लोगों ने डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा के जेवर खरीदे। इसके अलावा 50 लाख रुपये के वाहन, 50 लाख रुपये का कपड़ा, 25 लाख रुपये के बर्तन, 80 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान तथा बाकी अन्य सभी सामान का कारोबार लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का रहा। कुल मिलाकर शहर में सोमवार को 5 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। स्वर्णकार गगन वर्मा ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार लोग ज्यादा गहने खरीद रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्र का रहा विशेष सहयोग
इस कारोबार में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की भूमिका अहम रही। शहर में खरीदारी करने के लिए आए लोगों में से 70 प्रतिशत लोग गांवों से आए हुए थे। बर्तन विक्रेेता अनिल कुमार ने बताया कि गांवों से लोग पुराने बर्तन भी अपने साथ लाए हुए थे। पुराने बर्तनों को बेच कर उनके स्थान पर लोगों ने नए बर्तन खरीदे। उन्होंने बताया कि धनतेरस को देखते हुए व्यापारियों ने भी डिजाइनदार बर्तन मंगवाए हुए हैं। इस बार चांदी के सिक्कों खरीदने में लोगों का काफी रुझान रहा।
पटाखों की बिक्री हुई कम
जिला प्रशासन ने पटाखों की बिक्री के लिए सेक्टर 6 को निर्धारित किया है। वहां पर कुछ स्टाल लग भी गई हैं। पटाखे विक्रेता राकेश ने बताया कि सोमवार को पटाखों की बिक्री न के बराबर रही है। एक तो जगह दीवाली बुधवार को है तथा दूसरा जगह शहर से बहुत ज्यादा दूर है। इसलिए लोग अभी वहां खरीददारी करने के लिए पहुंचे नहीं हैं। वहीं पटाखे विक्रेता प्रवीन जांगड़ा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मंगलवार को लोग पटाखे खरीदने के लिए पहुंचेंगे।
व्यापारियों को हुआ भारी लाभ
कहते हैं कि धनतेरस को बर्तन व सोना-चांदी खरीदने से आर्थिक लाभ होता है। यह लाभ खरीदने वालों को कब होगा, कुछ कहा नहीं जा सकता है, मगर बर्तन व सोना-चांदी बेचने वालों को हाथों-हाथ हुआ है। बाजार में दुकानदारों ने जमकर चांदी कूटी है। दाम भी सामान्य की अपेक्षा ज्यादा रहे। कोई ऑप्शन नहीं होने के कारण लोगों ने जमकर खरीददारी की।
व्यापारियों में खुशी : अरोड़ा
नगर व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने बताया कि पिछले साल लगभग ढाई करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। इस बार यह आंकड़ा 5 करोड़ तक पहुंच गया है। दिनभर दुकानदार ग्राहकों के साथ व्यस्त रहे। इससे व्यापारियों में खुशी का माहौर है।
मंगलवार को धनतेरस के मौके पर कारों और दुपहिया वाहनों की बिक्री भी जमकर हुई। ग्राहकों ने वाहन निर्माताओं और विक्रेताओं द्वारा दी गई पेशकशों का भी लाभ उठाया। कई कंपनियों ने वाहनों पर अच्छा डिस्काउंट दिया तो कई ने आकर्षक उपहार दिए।
शहर के टीकरी बार्डर के पास सृष्टि हुंदई मोटर्स और बस अड्डे के पस बाबा बजाज मोटर्स के शोरूमों में धनतेरस के दिन भीड़ लगी रही। सृष्टि के प्रबंधक पवन शर्मा ने बताया कि धनतेरस से पहले ही उनकी 54 कारें बुक हो गई थीं। आई-20 की मांग सबसे ज्यादा रही। सैंट्रो, ग्रैंड आई-10 और एक्सेंट भी अच्छी संख्या में बिकी। सिद्धी विनायक के शोरूम में मारुति कारों की जमकर बिक्री हुई। मारुति स्विफ्ट और स्विफ्ट डिजायर की मांग सबसे ज्यादा रही। वैगन-आर भी अच्छी बिकी। शोरूम के महाप्रबंधक (मार्केटिंग) दिनेश दहिया का दावा है कि उन्होंने जिले में बहादुरगढ़, बेरी व झज्जर स्थित अपने शोरूमों में 60 गाड़ियां बेची। सियाज गाड़ी की बिक्री का रिकॉर्ड बन गया। बहादुरगढ़ शोरूम में पांच सियाज बिकीं।
बाइक भी खूब बिकी
बजाज के शोरूम बाबा बजाज मोटर्स में ग्राहकों की दिनभर भीड़ रही। बजाज डिस्कवर, पल्सर, प्लेटिना की बिक्री खूब रही। ज्यादा क्षमता की बाइक तो बिकी ही, 100 सीसी इंजन वाली बाइकों की भी अच्छी मांग रही। शोरूम के मालिक नरेश राठी ने बताया कि कई महीने के मुकाबले धनतेरस पर ज्यादा बाइकें निकली। बजाज के कुछ माडल डाउन पेंमेंट लेकर किश्तों पर भी दी जा रही हैं। धनतेरस पर महेंद्रा की भी काफी गाड़ियां निकल गईं।
उत्साहित थे ग्राहक
धनतेरस के मौके पर ग्राहक भी गाड़ी खरीदने के प्रति खासे उत्साहित नजर आए। सिद्धी विनायक में आए ग्राहकों प्रेमलता, निधि, सोमप्रकाश व सुधीर ने बताया कि उन्होंने नवरात्र में गाड़ी बुक कराई थी और आज खरीद ली। जबकि राजबीर सिंह व अभिषेक शर्मा ने बताया कि वे अपने-अपने दोस्तों के साथ आज ही शोरूम आए और कुछ देर पसंद करके मारुति डिजायर खरीद ली।
-