फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dhankhar Khap came in support of Vice President, Said - Those doing mimicry should apologize

उपराष्ट्रपति के समर्थन में आई धनखड़ खाप: बोले- मिमिक्री करने वाले मांगे माफी नहीं तो जंतर-मंतर पर होगी पंचायत

Thu, 21 Dec 2023 03:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 21 Dec 2023 03:56 PM IST
सार

खाप प्रतिनिधियों ने मांग की कि टीएमसी सांसद उपराष्ट्रपति से माफी मांगे। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो अगले 2 से 3 दिन में देश कि सभी खाप जंतर मंतर पर जाएंगी और रोष जताया जाएगा।

विज्ञापन
Dhankhar Khap came in support of Vice President, Said - Those doing mimicry should apologize
खाप पंचायत में लेते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में धनखड़ बारहा खाप आगे आ गई है। बुधवार को झज्जर के रईया गांव में धनखड़ बारहा खाप की बैठक उप प्रधान जयपाल फतेहपुरिया की अध्यक्षता में हुई।

विज्ञापन


बैठक में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने के मामले की निंदा की गई। खाप प्रतिनिधियों ने मांग की कि टीएमसी सांसद उपराष्ट्रपति से माफी मांगे। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो अगले 2 से 3 दिन में देश कि सभी खाप जंतर मंतर पर जाएंगी और रोष जताया जाएगा। यदि फिर भी माफ़ी नहीं मांगी तो लम्बा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि टीएमसी सांसद ने जो मिमिक्री की है, उसकी जितना निंदा की जाए, वह काम है उपराष्ट्रपति का पद देश का संवैधानिक पद होता है। उनकी मिमिक्री करना देश के संवेधानिक पद का अपमान करना है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अपमान का रोष अब गांव तक पहुंचा

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अपमान का रोष अब गांव तक भी पहुंच गया है।गांव बेरवाल में जाट समाज के लोगों में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी के पुतले के साथ गांव के मुख्य चौक पर आक्रोश प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। जाट समुदाय के लोगों ने कहा कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने केवल किसान के बेटे व जाट समाज का अपमान नहीं किया है बल्कि देश के उपराष्ट्रपति को भी अपमानित किया है जो अशोभनीय ओर अमर्यादित है। उन्होंने कहा कि जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति के संवैधानिक पद पर हैं जिनका अपमान हमारे गांव ही नही हिंदुस्तान का कोई जाट समुदाय बर्दाश्त नही करेगा। इस दौरान  गांव के मुख्य चौक पर पुतला जला कर रोष व्यक्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed