फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dhankhar arrived at the Hungarian farmers farm

धनखड़ पहुंचे हंगरी के किसानों के खेत में

Mon, 01 Jun 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Mon, 01 Jun 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन

हरियाणा में फलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार हरियाणवी फलों के मेले लगवाएगी।

विज्ञापन


हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने हंगरी के एक कस्बे में लगाए गए स्ट्राबेरी के मेले में भाग लेने के बाद यहां भेजी जानकारी में कहा कि जिस तरह से आम की वैरायटी के मेले लगते हैं उसी तर्ज पर हरियाणा मे उगाए जाने वाले अमरुद, किन्नू व अन्य फलों के मेले लगाकर किसानों को ऐसे फ ल उगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वे किसानों की समस्याओं के समाधान तथा किसानों के लिए नई तकनीक व साधनों को उपलब्ध कराने के सदैव तत्पर हैं। हरियाणा के कृषि मंत्री  हंगरी के किसानों के खेतों में पहुंचे और उनके द्वारा की जा रही स्ट्राबेरी की खेती के बार में जानकारी ली।
विज्ञापन


किसानों द्वारा इस खेती से कैसे अधिक मुनाफ ा कमाया जा सकता है तथा उत्पादन के समय किस तरह से सावधानियां रखी जा सकती है इन सब पर भी किसानों से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा के स्याड़वा में काफ ी पैमाने पर स्ट्राबेरी की खेती होती है। यहां के किसानों के लिए सरकार अधिक सुविधाएं मुहैया करवाकर उनके उत्पादन और आय में बढ़ोतरी का प्रयास करेगी।


हरियाणा में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए सरकार काम कर रही है। इसी कड़ी में हरियाणा में स्ट्राबेरी सहित अन्य फ लों की खेती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

हरियाणा के हिसार क्षेत्र में जो किसान स्ट्राबेरी की खेती करते हैं उनके लिए सरकार अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed