फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DG health did the inspection

डीजी हेल्थ ने किया सामान्य अस्पताल में निरीक्षण, एंबूलेंस में नहीं मिलने वाले ईएमटी को हटाने के निर्देश

Thu, 06 Feb 2020 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
DG health did the inspection
रिकार्ड जांचते हुए डीजी हेल्थ डीएन बागड़ी - फोटो : Jhjhar
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के दिशा-निर्देश पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के डीजी डॉ. डीएन बागड़ी झज्जर पहुंचे। यहां उन्होंने नागरिक अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीजी हेल्थ ने सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के साथ-साथ मेडिकल रिकॉर्ड की भी जांच की। जांच के दौरान अनेक लोगों ने नागरिक अस्पताल में मरीजों को उपचार मुहैया कराए जाने की बजाय स्टाफ द्वारा मरीज को पीजीआई रेफर किए जाने की कार्रवाई पर ही ध्यान रखने की बातें उनके सामने रखी तो उन्होंने वहां मौजूद अस्पताल प्रबंधन को आदेश दिए कि किसी भी सूरत में मरीज को रेफर न किया जाए। कोई भी मरीज यदि नागरिक अस्पताल उपचार के लिए आता है तो उसका पहले रिकॉर्ड बनाया जाए। जरूरत पड़े तो उसे इलाज के लिए भर्ती किया जाए। पूरी फाइल तैयार किए जाने पर ही यदि जरूरत महसूस हो तो संबंधित मरीज को रेफर किया जाए।
विज्ञापन

डिलिवरी के बाद महिला की हो गई थी मौत
ईंट भट्ठों से गर्भवती महिला को सामान्य अस्पताल में लेकर आई एंबुलेंस पर कुछ दिन पूर्व ईएमटी स्टाफ मौजूद नहीं था। डिलिवरी के बाद महिला की मौत भी हो गई थी। लेकिन ईएमटी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब इस बारे में डीजी हेल्थ को बताया गया तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से संबंधित ईएमटी को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर व्यस्त दिखे तो होगी कार्रवाई
डीजी हेल्थ के सामने कुछ लोगों ने अस्पताल में कार्यरत कुछ चतुर्थ व तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया पर व्यस्त रहने की जब शिकायत रखी। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसा करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीजी हेल्थ डॉ. बागड़ी के सामने कुछ लोगों ने अस्पताल में रेबीज के इंजेक्शन समाप्त होने की शिकायत हमेशा रहने की बात रखी गई तो लोकल खरीद के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी किया निरीक्षण
डीजी हेल्थ ने कुतानी पीएचसी की जांच करने के साथ-साथ शहर के सेक्टर 6 में स्थित पॉली क्लीनिक में भी जाकर वहां की स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ इस दौरान सीएमओ डॉ. बिमला राठी, एसएमओ डॉ. चंद्रभान, डॉ. मुरारीलाल, डॉ. सचिन नरवाल, डॉ. सचदेवा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे

अस्पताल का निरीक्षण करते हुए डॉ. डीएन बागड़ी

अस्पताल का निरीक्षण करते हुए डॉ. डीएन बागड़ी- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed