फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Devotees will observe fast from today, purchased worship materials

आज से व्रत रखेंगे श्रद्धालु, खरीदी पूजन सामग्री

Sat, 17 Oct 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Devotees will observe fast from today, purchased worship materials
रेलवे रोड पर नवरात्र के लिए सामान की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। शारदीय नवरात्र शनिवार से शुरू हो रहे हैं। मां दुर्गा को मनाने के लिए भक्तों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। मंदिर पूरी तरह से जगमग हैं तो बाजारों में माता की चुनरी, नारियल, पंचमेवा, प्रतिमा, धूप, अगरबत्ती, रोली, सुपारी, पान के पत्ते, हवन सामग्री, ज्योति आदि सामानों की दुकानें सज गई हैं। वैसे तो नवरात्र महोत्सव शहर के तमाम मंदिरों में धूमधाम से मनाया जाता है। मगर झज्जर रोड स्थित प्राचीन श्रीशक्ति पीठ देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक जुटती है। नवरात्र महोत्सव मनाने के लिए इस मंदिर में खास तैयारियां की जाती हैं।
विज्ञापन

17 अक्तूबर शनिवार से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। नवरात्र की पूर्व संध्या पर बाजारों में भीड़भाड़ रही। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होने जा रहे नवरात्रों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा होगी। नवरात्र हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों को समर्पित होगा। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की उपासना की जाती है, इसी दिन घटस्थापना भी करते हैं। जौ बोने के साथ-साथ अखंड ज्योति भी जलाई जाती है। पूरे विधि-विधान से नवरात्रों के व्रत रखने वालों को मां दुर्गा का आशीर्वाद से लाभ प्राप्त होता है। अभिजित मुहूर्त प्रात: काल 11:44 बजे से 12:29 बजे तक रहेगा। नवरात्र के दौरान मां के 9 स्वरूपों में शैलपुत्री, ब्रहचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धदात्री की पूजा की जाती है।
विज्ञापन

नवमी-दशमी एक दिन
25 अक्तूबर को महानवमी व विजयदशमी (दशहरा) हैं। दशमी 25 अक्टूबर रविवार को है। इस दिन सुबह 7:41 बजे तक नवमी तिथि है। बाद में दशमी शुरू होगी जो दूसरे दिन प्रात: 9 बजे तक रहेगी। इसलिए दुर्गा नवमी और दशहरा पर्व 25 अक्तूबर है। इस बार शारदीय नवरात्र में 4 स्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। ये योग 17 अक्तूबर, 19 अक्तूबर, 23 और 24 अक्तूबर को हैं। 18 और 24 अक्तूबर को सिद्धि महायोग बन रहा है। 17, 21 और 25 अक्तूबरको अमृत योग भी बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed