फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Devotees took spiritual pleasure in the satsang

Jhajjar-Bahadurgarh News: सत्संग में श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक आनंद

Tue, 07 Oct 2025 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 07 Oct 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
Devotees took spiritual pleasure in the satsang
07jjrp08- ​शिव कालोनी में आयोजित सत्संग में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत-आयोजक
झज्जर। शिव कॉलोनी वार्ड नंबर-एक स्थित संजीत कबलाना के निवास स्थान पर सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहर व आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान के भजन और आरती के साथ हुई, जिसके बाद वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया।
विज्ञापन

संत महात्माओं ने सत्संग के माध्यम से जीवन में सत्य, प्रेम और सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। सत्संग परिचर जयपाल ने सावन कृपाल रूहानी मिशन के संदेशों को विस्तारपूर्वक बताते हुए संगत को आत्मज्ञान और सच्चे जीवन के मार्ग पर चलने की प्ररेणा दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर संत दिलबाग, श्रद्धालु देवेंद्र, खेड़ी आसरा की संगत और अन्य सेवक विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने सामूहिक भजन-कीर्तन में भाग लिया, कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed