फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Devotees became emotional after listening to the hymns in Maa Bhagwati Jagran.

Jhajjar-Bahadurgarh News: मां भगवती जागरण में भजन सुन भक्त हुए भाव विभोर

Mon, 25 Nov 2024 04:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 25 Nov 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Devotees became emotional after listening to the hymns in Maa Bhagwati Jagran.
झज्जर। कवर सिंह कॉलोनी में मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। गायक अशोक कुमार एंड पार्टी ने माता रानी के भजनों से गुणगान किया।
विज्ञापन

जागरण का शुभारंभ भजन गायक अशोक कुमार ने गणपति आराधना, दुनिया में देव हजारो हैं, इनकी भक्ति का क्या कहना..भजन से किया। मीनू शर्मा ने विधिवत पूजन कराया। पूजन के बाद अश्वनी अरोड़ा परिवार ने मां भगवती की ज्योत प्रचंड की। श्री सिद्धि विनायक म्यूजिकल ग्रुप के मीनू शर्मा ने जग रही है ज्योत ज्वाला..तेनू पूजे कोई भागा वाला..से कार्यक्रम की शुरुआत की। मां भगवती जागरण में मैया का बड़ा सुंदर दरबार सजाया गया।

फतेहाबाद से आए कलाकारों ने मां भगवती का अलौकिक शृंगार किया गया। आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में नतमस्तक होकर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना कर मां का आशीर्वाद लिया। पंडाल में मौजूद श्रद्धालु दोनों हाथ ऊपर उठाकर माता रानी के जयकारे लगाते रहे। सुबह आरती के बाद भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed