{"_id":"79dbc65f886f6fa9f31500c36e19827f","slug":"developmen-work-in-publice-memory-not-ston-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता काम याद रखती है, पत्थरों को नहीं : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता काम याद रखती है, पत्थरों को नहीं : हुड्डा
झज्जर/ बहादुरगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। वार्ड-30 के सैनिक नगर में स्थित सामुदायिक केंद्र के प्रथम तल वन का एक दिन पहले भाजपा विधायक नरेश कौशिक द्वारा शिलान्यास करने के बाद रविवार को कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी यहां पहुंचे।
विज्ञापन
शिलान्यास का पत्थर लगाने के बजाय उन्होंने रोड शो किया और लोगों के सामने अपनी बातें रखीं। हालांकि उन्होेंने विधायक द्वारा शिलान्यास के मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन
बस इतना ही कहकर चुप हो गए कि लोग काम को देखते हैं शिलान्यास के पत्थरों को नहीं। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार पुराने कामों पर अपना नाम चस्पा कर श्रेय लेने की कोशिश करने के बजाय अगर विकास की नई परियोजनाएं लाने पर ध्यान दे तो जनता का अधिक भला होगा।
विज्ञापन
बता दें कि इस सामुदायिक केंद्र को लेकर कांग्रेसियों और भाजपाइयों में उस समय तनाव पैदा हो गया, जब शनिवार को विधायक नरेश कौशिक ने निर्धारित समय से एक दिन पहले ही आनन-फानन में सैनिक नगर के सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास कर दिया।
प्रथम तल के निर्माण के लिए सरकार से 25 लाख रुपये दिलाने की की घोषणा कर दी। जबकि सांसद दीपेंद्र के भी इसी सामुदायिक केंद्र में आने का कार्यक्रम था और प्रथम तल के निर्माण के लिए सहयोग राशि देनी थी।
हालांकि कार्यक्रम के तहत रविवार को सांसद आए तो जरूर, लेकिन सामुदायिक केंद्र में प्रवेश तक नहीं किया। उसके बाहर जनसभा को संबोधित किया और चलते बने।
केवल इतना कहा कि पहले उनकी (विधायक की ओर इशारा) दी धनराशि खर्च कर लो, कसर रही तो वह फिर आकर दे देंगे।
इस जनसभा के बाद कांग्रेस नेता सतपाल राठी के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राज्य सरकार पिछली सरकार के कामों पर ही नाम चस्पा कर जनता की वाहवाही लूटने में लगी है और इस सरकार को करीब दो साल होने को आए मगर अब तक नई योजना के नाम पर इनकी झोली खाली ही है।
बेहतर होगा कि सरकार केंद्र सरकार से नई योजनाओं के तोहफे लाकर जनता को सुविधाएं दे। साथ ही सांसद ने पिछली सरकार के समय केंद्र से मंजूर 48 परियोजनाओं पर काम करने की मांग भी की।
इस दौरान उनके साथ प्रो. वीरेंद्र, पूर्व विधायक राजेंद्र जून, रवि खत्री, तेजवीर दलाल, पूर्व नगर पार्षद नीना राठी व सतपाल राठी आदि मौजूद रहे।