फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   develop work, meeting. not, reach, parshad, bhadurgarh

विकास कार्यों के लिए बुलाई बैठक में नहीं पहुंचे पार्षद

Thu, 18 May 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Thu, 18 May 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
develop work, meeting. not, reach,  parshad, bhadurgarh
बैठक में भ्‍ााग लेते पाष्‍ाद - फोटो : amar ujala
पालिका, पंचायत, ब्लॉक समिति के चुनाव में संबंधित मतदाता अपना प्रतिनिधि इसलिए चुनते हैं। ताकि वे उनके अधिकारों की आवाज बुलंद कर सकें और अपने क्षेत्र के विकास कार्य को कराने के लिए बैठकों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। लेकिन इन दिनों जनप्रतिनिधियों की जनता के हित के प्रति कम होती जा रही है। कुछ ऐसा ही नजारा बेरी पालिका में इन दिनों चल रहा है। बेरी पालिका के जिन पार्षदों ने अपने पद की शपथ लेने के लिए पूरा एक साल लगा दिया था। अब वहीं पार्षद विकास के लिए बुलाई जाने वाली बैठक में आना मुनासिब नही समझते। बुधवार को भी बेरी पालिका में ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन


पालिका की यह बैठक कस्बे के विकास संबंध अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर बुलाई गई थी। लेकिन 15 पार्षदों वाली पालिका की इस बैठक में केवल पांच पार्षद ही भाग लेने पहुंचे। परिणाम यह रहा कि कोरम पूरा न होने के चलते पालिका की इस बैठक को स्थगित करना पड़ा। दो दिन पहले भी बजट को लेकर बेरी पालिका में पार्षदों की बैठक बुलाई गई थी। लेकिन सचिव की कोर्ट होने और इसी दिन बिजली व पानी के मुद्दे को लेकर शहर की गोशाला में एक सामाजिक पंचायत हुई थी। जिसके चलते इस बैठक को भी स्थगित कर दिया गया था। दोबारा बुधवार को बैठक बुलाई गई थी। लेकिन वह भी कोरम पूरा न होने के चलते स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन

बता दें कि बेरी पालिका में महिला प्रधान रामरती सहित कुल 13 पार्षद हैं और सरकार से दो पार्षद मनोनीत होने के चलते पार्षदों की संख्या 15 है। लेकिन बैठक में पालिका प्रधान रामरती सहित केवल पांच पार्षदों का पहुंचना इस बात का संकेत दे रहा है कि कहीं पालिका प्रधान के खिलाफ असंतुष्टों की संख्या बढ़ती तो नहीं जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को जो पार्षद बैठक में पहुंचे उनमें पालिका प्रधान रामरती देवी, पार्षद जितेंद्र, प्रवीण, कर्नल शेर सिंह व मनोनीत सदस्य विजय कौशिक प्रमुख रूप से शामिल हैं।

ग्रामीण विकास कार्यों पर चर्चा करने के लिए बुधवार को बैठक बुलाई गई थी। लेकिन कोरम पूरा न होने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया। वीरवार को एक बार फिर से बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें अभी तक जो टेंडर और कार्य हुए हैं आदि विषय पर चर्चा की जाएगी।

रामरति नगर पालिका चेयरमैन बेरी

बुधवार को पार्षदों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में केवल पांच ही पार्षद पहुंचे। पहली बैठक में कोरम की आवश्यकता होती है। कोरण पूरा न होने के कारण बैठक स्थगित की है। अगली बैठक तीन पार्षदों से हो जाती है।
नरेंद्र सैनी, नगर पालिका सचिव, बेरी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed