फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Determination Day was celebrated in village Silani

Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव सिलानी में निश्चय दिवस मनाया गया

Mon, 26 Feb 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 26 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Determination Day was celebrated in village Silani
झज्जर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलानी के अंतर्गत आने वाले गांव सिलानी में निश्चय दिवस मनाया गया। यहां पर उपस्थित लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।
विज्ञापन

धर्मेंद्र, जगदीप सिंह और आनंद कुमार ने टीबी के लक्षण के बारे में संयुक्त रूप से बताया कि दो हफ्ते से लगातार खांसी, भूख कम लगना, वजन कम होना, शाम को सोते समय पसीना आना, लगातार बुखार आना मुख्य लक्षणों में है। डॉक्टर गौतम ने बताया कि टीबी का पूर्ण इलाज मुफ्त दिया जाता है और मरीज हर महीने 500 रुपये सहायता राशि दी जाती है। आनंद कुमार ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति टीबी के मरीज को चयनित करता है उसे भी सरकार 500 रुपये प्रोत्साहन राशि देती है। स्वास्थ्य निरीक्षक जगदीप सिंह ने बताया कि बालों और नाखूनों को छोड़कर टीबी गले में गांठ, हड्डियों में भी हो सकती हैं उन्होंने बताया कि टीबी एक फैलने वाला रोग हैं, इसलिए इसकी जानकारी ही अच्छा बचाव है। इस कार्यक्रम में राजेंद्र सिलाना, सरला देवी सिलानी, पिंकी, सुमित्रा, पूनम आशा वर्कर, कमला, सुदेश, बीना, राजबाला अंगूरी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed