फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Destitute animals roaming on the streets in the city, common people worried

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु, आमजन परेशान

Mon, 04 Nov 2024 04:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 04 Nov 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Destitute animals roaming on the streets in the city, common people worried
03jjrp07- झज्जर। शहर में सड़कों पर खड़े बेसहारा पशु लड़ते हुए। संवाद
झज्जर। शहर में बेसहारा पशुओं के सड़कों पर घूमने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बेसहारा पशुओं के सड़कों पर घूमने से हादसों का भी डर बना रहता है। पहले भी इनकी वजह से कई हादसे हो चुके हैं। इनकी आपसी लड़ाई में कई बार वाहन चालक भी इसका शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन

शहर में अनेक स्थानों पर सड़कों पर बेसहारा पशुओं की टोलियां घूमती रहती हैं। इससे आमजन और दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई युवक, बच्चे, महिलाएं व वाहन चालक इनके कारण हादसों का शिकार हो चुके हैं। हर समय सड़कों पर इनकी टोलियां बनी रहती है। समय-समय पर प्रशासन की तरफ से इनको गौशाला में पहुंचाने का काम भी किया गया। लेकिन समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है। बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर परिषद की तरफ से अभियान भी चलाया गया है। अभी तक करीब 97 बेसहारा पशुओं को पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन



शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर परिषद की तरफ से अभियान चलाया गया है। इस अभियान की शुरुआत 26 अक्तूबर से की गई थी। अभी तक करीब 97 बेसहारा पशुओं को पकड़ा जा चुका है। बाकी बचे हुए बेसहारा पशुओं को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केके यादव, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed