फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Destitute animals are becoming a cause of trouble, accidents are happening every day.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेसहारा पशु बन रहे परेशानी का कारण, आए दिन हो रहे हादसे

Fri, 06 Sep 2024 05:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 06 Sep 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Destitute animals are becoming a cause of trouble, accidents are happening every day.
05jjrp30- झज्जर। बीकानेर चौक के पास खडे़ बेसहारा पशु। स्त्रोत- जागरूक पाठक
झज्जर। शहर में इन दिनों बेसहारा पशुओं की भरमार हो गई है। इसके चलते आम जनता और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बेसहारा पशु सड़क पर चलते-चलते आपस में लड़ने लगते हैं। इससे घायल भी हो जाते हैं।
विज्ञापन

शहर में करीबन एक हजार से ज्यादा बेसहारा पशु घूम रहे हैं, लेकिन उनको पकड़कर गोशाला में छोड़ने का काम नगर परिषद नहीं कर पा रहा है। लगभग डेढ़ साल पहले शहर से बेसहारा पशु पकड़े गए थे। इसके बाद से अब तक दोबारा पशु पकड़ने के लिए नप ने टेंडर जारी नहीं किया है। ऐसे में शहर में परेशानी बढ़ती जा रही है। कई बेसहारा जानवर तो ऐसे हैं, जिनकी सींग काफी बड़ी है। वह कई बार सड़क पर आपस में लड़कर दुकानों का सामान तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन


सिर्फ मुख्य मार्गों पर ही नहीं बल्कि काॅलोनियों में भी इनकी संख्या ज्यादा है। इन दिनों बरसात का सीजन चल रहा है। ऐसे में मच्छरों की भी भरमार है। शाम होते ही यह बेसहारा पशु सड़कों पर आकर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




टैग लगे पशु भी सड़कों पर घूम रहे

डेढ़ साल पहले जब बेसहारा पशु पकड़े गए थे तो पशुपालन विभाग की तरफ से उन पर टैग लगाए गए थे। अब टैग लगे पशु भी सड़कों पर बेसहारा घूम रहे हैं।



केस-एक

लगभग दो माह पहले कोसली रोड पर बाइक के सामने बेसहारा पशु आने से हुए हादसे में परविंदर निवासी गांव सुरेहती की मौत हो गई थी। वह परिवार में इकलौता कमाने वाला था। वह शहर के एक निजी होटल में मैनेजर का काम करता था।



केस-दो

दो माह पहले ही गांव गोयला कलां के पास अचानक एक बेसहारा पशु डंपर के सामने आ गया था। ड्राइवर डंपर से संतुलन खो दिया और वह पलट गया था। हादसे में कबलाना निवासी 32 वर्षीय नीरज की मौत हो गई थी। वह भी इकलौता कमाने वाला था।



केस-तीन

16 अगस्त को बादली रोड पर बाइक के सामने बेसहारा आने से हुए सड़क हादसे में मातनहेल निवासी 44 वर्षीय सुनील की मौत हो गई थी। सुनील गांव पासौर के पास स्थित एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।




केस-चार

तलाव गांव के पास बेसहारा पशु की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तलाव गांव निवासी 37 वर्षीय सत्येंद्र की मौत हो गई थी। सुनील कौशल निगम के तहत गांव के ही जलघर में कार्यरत था। वह बुधवार रात को ड्यूटी खत्म करके मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed