फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dental surgeon submitted memorandum to civil surgeon regarding demands.

Jhajjar-Bahadurgarh News: मांगों को लेकर डेंटल सर्जन ने सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन

Tue, 13 Aug 2024 03:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 13 Aug 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Dental surgeon submitted memorandum to civil surgeon regarding demands.
कार्यालय में सिविल सर्जन को अपना मांग पत्र देते हुए चि​कित्सक।
झज्जर। हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन संगठन की जिला झज्जर की कार्यकारिणी ने अपनी वर्षों पुरानी लंबित वेतन विसंगति और संबंधित मांगों का मांग पत्र सोमवार को सिविल सर्जन को सौंपा।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने इस मांग पत्र को विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया। सभी डेंटल सर्जन ने काले बिल्ले लगाकर काम किया। उप सिविल सर्जन डॉक्टर ममता त्यागी, वरिष्ठ दंत सर्जन डॉक्टर इंदिरा, डॉक्टर मेघा ने बताया कि लंबित मांगों में 5, 10, 15 वर्ष की सेवाकाल पर शत-प्रतिशत एसीपी का लाभ देने, डेंटल सर्जनों को ग्रुप बी से ग्रुप ए में शामिल करने, उपनिदेशक डेंटल सर्जन के दो पद सृजित करने बारे, डेंटल सर्जन को चिकित्सा अधिकारियों की भांति स्पेशल कैडर में शामिल करने, स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक पदों पर डेंटल सर्जन को नियुक्त करने की अधिसूचना जारी करने, डेंटल सर्जनों को चिकित्सा अधिकारियों की भांति सभी भत्ता देना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed