फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   dengu case, dengu sample, three found positive, dengu, bahadurgarh

डेंगू के सात सैंपलों में से तीन मिले पॉजिटिव

Fri, 23 Sep 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर Updated Fri, 23 Sep 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
dengu case, dengu sample, three found positive, dengu, bahadurgarh
डेंगू, मच्छर - फोटो : Demo Pic
क्षेत्र में मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया के केस बढ़ते जा रहे हैं। नागरिक अस्पताल में चिकनगुनिया की किट को आए पखवाड़ा भर से अधिक हो गया है, लेकिन अभी मशीन सही से इंस्टॉल तक नहीं हो पाई। ऐसे में यह किट यहां पर शोपीस बनी हुई है, लेकिन डेंगू एलाईजा जांच जारी है। शुक्रवार को डेंगू के सात सस्पेक्टिड सैंपलों की जांच में तीन के एलाइजा एनएस-वन एंटीजन पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे में अब जिले में विभाग के अनुसार 10 केस डेंगू कन्फर्म हुए हैं, जिनमें नौ की जांच बहादुरगढ़ में तो एक की जांच बाहर से आई रिपोर्ट पर आधारित है।
विज्ञापन


शहीदी दिवस पर अवकाश के दौरान अस्पताल में मलेरिया एलटी दयानंद ने डेंगू के पेंडिंग पड़े सात सस्पेक्टिड सैंपल जांच के लिए लगाए। इसमें तीन नए केस पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से दो लाइनपार के क्षेत्र से हैं, जिनमें फ्रेंड्स कॉलोनी और सुभाष नगर से संबंधित हैं, तो तीसरा केस अनाज मंडी से। जो व्यक्ति डेंगू पीड़ित पाए गए हैं, उनकी केस हिस्ट्री जांचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीम गठित कर दी है। फ्रेंड्स कॉलोनी में बारह साल की एक लड़की तो सुभाष नगर में एक लड़का डेंगू से पीड़ित पाया गया है। इसके अलावा अनाज मंडी में करीब 48 वर्षीय व्यक्ति। पॉजिटिव मिले तीनों मरीजों का अलग-अलग जगह पर उपचार हुआ है। फिलहाल उनके स्वास्थ्य में सुधार होना बताया गया है। 
विज्ञापन


होगी फॉगिंग और सर्वे
जहां पर डेंगू के नये केस सामने आए हैं, वहां पर मच्छरों के डंक से बचाव को लेकर नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित टीमों की ओर से विशेष ध्यान दिया जाएगा। नगर परिषद की ओर से स्पेशल फॉगिंग होगी तो वहीं स्वास्थ्य विभाग के टीमें बुखार पीड़ितों का सर्वे करते हुए उनकी स्लाइडें भी बनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक जांच में 10 केस 
डेंगू एलाइजा किट से जांच करने के लिए विभाग ने नागरिक अस्पताल में स्पेशल लैब बनाई हुई है। यहां पर अब तक 141 डेंगू सस्पेक्टिड सैंपलों की जांच हो चुकी है, इसमें से नौ फॉगिंग केस कन्फर्म हुए हैं। एक अन्य केस दिल्ली से संबंधित मिला है। उसकी रिपोर्ट भी अधिकारी खंगाल रहे हैं। प्राइवेट अस्पतालों, लैबों में रेपिड कार्ड टेस्ट से एनएस वन पॉजिटिव मिलने वालों को कन्फर्म नहीं माना जा रहा कन्फर्म, बल्कि उन्हें सस्पेक्टिड मानकर एलाइजा जांच के लिए लगाया जा रहा है। 

मलेरिया के भी केस बढ़े
डेंगू के साथ मलेरिया के केस भी बढ़ते जा रहे हैं। बहादुरगढ़ में 19 केस मलेरिया प्लाज्मोडियम वाइवेक्स (पीवी) के मिले हैं। इनमें से जून माह में दो केस, जुलाई में एक, अगस्त में पांच और सितंबर में अब तक 11 केस पॉजिटिव मिले हैं।  बुखार पीड़ित लोगों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। 


कब होगी चिकनगुनिया जांच
लैब में चिकनगुनिया जांच के लिए किट के अलावा अन्य सामान पिछले लगभग तीन सप्ताह से यहां उपलब्ध है। हर किसी न किसी घर में चिकनगुनिया जैसे लक्षणों से लोग पीड़ित हो रहे हैं। जांच के लिए अस्पताल आते हैं तो उसकी जांच सुविधा यहां नहीं मिल पा रही। बल्कि यहां पर किट व अन्य सामान विभाग की ढुलमुल रवैये के चलते शोपीस बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed