{"_id":"66b6bb690b2a68c3820a1f04","slug":"demonstration-of-united-kisan-morcha-in-mini-secretariat-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112683-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सांसद की यात्रा को लेकर जिला प्रभारी ने ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सांसद की यात्रा को लेकर जिला प्रभारी ने ली बैठक
Sat, 10 Aug 2024 06:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
झज्जर।रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पूरे हरियाणा में चल रही हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा को लेकर झज्जर विधानसभा प्रभारी पीसीसी डेलिगेट मोनू शर्मा झज्जर पहुंचे।
इस दौरान प्रभारी मोनू शर्मा ने रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में होने वाली यात्रा के लिए विस्तृत चर्चा की। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मोनू शर्मा का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। प्रभारी मोनू शर्मा ने कहा कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा की यात्रा जल्द ही झज्जर जिले को कवर करेगी। इसके लिए वह आज यहां कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाने आए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह है। हर जिले में यात्रा को समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी और भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाएगा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस झज्जर अध्यक्ष रामअवतार गहलावत (दीपक), संजय यादव, डॉक्टर सुनील जाखड़, जेपी कादयान, रामानंद दलाल, संजीत कबलाना, अंकुश दूहन, संदीप हुड्डा, रवीश ग्रेवाल मौजूद रहे।