फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demonstration of electrical workers at the powerhouse

Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्युत कर्मियों का बिजलीघर पर प्रदर्शन

Sat, 26 Aug 2023 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of electrical workers at the powerhouse
बेरी। तीन दिन पहले बेरी के गांव दूबलधन के बिजली सब स्टेशन में घुसकर जबरन बिजली चालू करने के विरोध में बिजली कर्मियों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बिजली कर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही न होने से नाराज होकर जमकर नारेबाजी भी की। बिजली कर्मियों की यूनियन के तरफ से उसी दिन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने को लेकर एसडीओ बेरी को नोटिस दिया गया था, लेकिन दो रोज बीतने के बावजूद भी जब आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस कारण एकत्रित होकर कर्मचारियों ने कामकाज छोड़कर धरना-प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता प्रधान कुलदीप ने की,जबकि यूनियन यूनिट प्रधान भूपेंद्र यादव, वरिष्ठ उप प्रधान उमेद, सचिव नंदकिशोर, चंद्रकांत, वेदपाल, केशव, देवेंद्र, प्रदीप, रमेश सैन, पवन, कर्मवीर प्रधान सब ऑफिस जहाजगढ़ ,सब ऑफिस डीघल प्रधान राकेश खुडिया आदि कर्मचारियों मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed