फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand for old pension in Haryana on the lines of Rajasthan

हरियाणा में भी राजस्थान की तर्ज पर पुरानी पेंशन की मांग

Mon, 28 Feb 2022 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Demand for old pension in Haryana on the lines of Rajasthan
बहादुरगढ़। शहर के लाइनपार क्षेत्र में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें सरकारी कर्मचारियों के मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। खास तौर पर हरियाणा में भी राजस्थान की तर्ज पर पुरानी पेंशन नीति लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अरुण खत्री ने कहा कि एक सरकारी कर्मचारी 58 वर्ष तक काम करता है। पेंशन ही उनके बुढ़ापे का सहारा होती है। यह सुविधा ही एक वरिष्ठ नागरिक को न मिले तो जीवन काटना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा विधानसभा के आगामी सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा व बहादुरगढ़ से विधायक राजेंद्र सिंह जून समेत तमाम कांग्रेसी विधायक भाजपा-जजपा सरकार को घेरकर हरियाणा में राजस्थान की तर्ज पर पुरानी पेंशन नीति लागू करने का मुद्दा उठाएंगे। बैठक में कहा गया कि हरियाणा में काफी समय से कर्मचारी संगठन पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग करते आ रहे हैं। इसके लिए आंदोलन भी किए गए हैं मगर अब तक कर्मचारी विरोधी भाजपा-जजपा सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है। अब सरकार को लाखों कर्मचारियों के परिवारों की भलाई के लिए इस काम में देरी नहीं करनी चाहिए। बैठक में ओमप्रकाश आसोदिया, संजू, कमलजीत सैन, सचिन छिल्लर, संजय कुमार, शैलेश खत्री, संजय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed