फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand for indigenous products on Diwali

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिवाली पर स्वदेशी उत्पादों की मांग

Fri, 17 Oct 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 17 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Demand for indigenous products on Diwali
-फोटो 63 : रेलवे रोड पर लगी दुकानों पर सजी झालरें। संवाद - फोटो : samvad
बहादुरगढ़। दिवाली करीब आते ही बाजार रोशनी और रंगों से जगमगा उठे हैं। इस बार बाजारों में इको फ्रेंडली गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियों से लेकर मिट्टी के दीयों और सजावटी सामग्री की भरमार है। त्योहार नजदीक आते ही दुकानदारों के चेहरों पर रौनक है। लोगों की सबसे अधिक मांग स्वदेशी उत्पादों की है।
विज्ञापन

सजावट से लेकर इलेक्ट्रिॉनिक उत्पादों तक लोग स्वदेशी पसंद कर रहे हैं। शहर के रेलवे रोड, मेन बाजार, नाहरा-नाहरी रोड, झज्जर रोड और दिल्ली-रोहतक रोड पर सजावटी सामान की दुकानें सजी हुई हैं। शहरवासी इस बार पीओपी की बजाय मिट्टी व गोबर से बनी गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार, छोटे आकार की मूर्तियां 150 से 300 रुपये में मिल रही हैं। आकर्षक डिजाइन वाली बड़ी मूर्तियों की कीमत 500 से 1500 रुपये तक पहुंच गई है। रेलवे रोड पर सजावटी सामान की दुकान लगाए रवि कुमार ने बताया कि बाजार में सजावटी आइटम की भरमार है। वहीं लोगों को टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, लाइट, मूर्तियां, मालाएं, मोम व मिट्टी के दीये खूब लुभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed