{"_id":"65e232fb09b03139c20881b6","slug":"delhi-jind-passenger-train-started-running-again-after-15-months-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105899-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 15 महीने बाद फिर दौड़ने लगी दिल्ली-जींद पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 15 महीने बाद फिर दौड़ने लगी दिल्ली-जींद पैसेंजर ट्रेन
Sat, 02 Mar 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सवा साल बाद दिल्ली-जींद पैसेंजर ट्रेन पटरी पर लौटी है। दिसंबर 2022 से बंद चल रही यह ट्रेन दोबारा शुरू होने के बाद दैनिक रेल यात्री काफी खुश हैं। शुक्रवार से इसे चालू कर दिया गया है। इससे यात्रियों को अब दिल्ली-जींद आवागमन करने में काफी राहत मिलेगी।
सवा साल पहले गाड़ी नंबर-04988 (जींद-दिल्ली गाड़ी) जोकि जींद-रोहतक के बीच पुल निर्माण के चलते रद्द कर दी गई थी। इसके बंद होने से यात्री काफी परेशान थे। खासतौर से दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। नौकरी पेशा इसे लेकर काफी परेशान थे। शुक्रवार से यह ट्रेन फिर से शुरू हो गई। यह गाड़ी जींद से 3.50 मिनट पर प्रस्थान कर 5 बजकर 1 मिनट पर रोहतक पहुंचेगी और इसके बाद 5 बजकर 56 मिनट पर बहादुरगढ़ आएगी। यहां से गाड़ी दिल्ली 7 बजकर 42 मिनट पर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी नंबर 04987 दिल्ली से सुबह 11 बजकर 40 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर बहादुरगढ़ 1 बजकर 46 मिनट पर रोहतक पहुंचेगी। गाड़ी के जींद पहुंचने का समय 3 बजकर 35 मिनट है। पिछले दिनों गाड़ी नंबर 20409/20410 बठिंडा इंटरसिटी का भी बहादुरगढ़ स्टेशन पर ठहराव हो रहा है। दिल्ली-रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल हाडा ने ट्रेनों के संचालन पर खुशी जताई और कहा कि इन गाड़ियों के चलने और भटिंडा इंटरसिटी गाड़ी के बहादुरगढ़ स्टेशन पर ठहराव के बाद लोगों को बड़ी राहत मिली है।