फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Deghal-Dujana massacre: 10 teams involved in investigation, SHO changed, result zero

डीघल-दुजाना हत्याकांड : 10 टीम जांच में जुटीं, एसएचओ बदला, रिजल्ट जीरो

Fri, 12 Jun 2026 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 12 Jun 2026 04:13 AM IST
विज्ञापन
Deghal-Dujana massacre: 10 teams involved in investigation, SHO changed, result zero
झज्जर। दुजाना थाने के अंतर्गत गांव डीघल और दुजाना में पिछले दिनों दो बड़ी वारदात हुई। दोनों में ही बेरहमी से दो लोगों का कत्ल किया गया। दुजाना में पुलिस थाना है और डीघल में पुलिस चौकी। इसके बावजूद दोनों ही मामलों में हत्यारे वारदात को अंजाम देकर पुलिस की नाक के नीचे से निकल गए।
विज्ञापन

अब हत्यारों को पकड़ने के लिए 10 टीम लगाई गई हैं। मगर आज तक दोनों ही मामलों में पुलिस पूरी तरह खाली हाथ है। 31 मई को डीघल निवासी जितेंद्र को घर में घुसकर कर आठ गोलियां मारी गई थी। गांव के ही एक युवक ने यह वारदात की थी। इसके बाद दो मई को दुजाना निवासी विजय सैनी को भी गोलियों से छलनी कर उसका कत्ल कर दिया गया।
विज्ञापन

उस समय विजय सैनी खेत से घर लौट रहा था। सरेआम दोनों वारदात हुई। मगर पुलिस की कार्रवाई अब तक इनमें जीरो है।


एसएचओ को सस्पेंड किया, फिर भी रिजल्ट नहीं
दोनों ही मामलों में कोई गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस विभाग की बहुत किरकिरी हो रही थी। लोगों में रोष बढ़ रहा था और पुलिस पर दबाव। इस दबाव के चलते दुजाना थाना प्रभारी धर्मेंद्र पर गाज गिरी और उनको सस्पेंड कर दिया गया। उनकी जगह दिनकर यादव को थाना प्रभारी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य आरोपी दूर, सहयोगी भी नहीं पकड़े गए
इन दोनों ही मामलों में पुलिस अब तक मुख्य आरोपियों को तो दूर उनके सहयोगियों को भी नहीं पकड़ पाई है। पुलिस डीघल और दुजाना में डाग स्क्वायड के साथ सर्च अभियान चला रही है। अपनी नाकामी को छुपाने के लिए पुलिस विभाग यह सब एक्सरसाइज कर रहा है।



दोनों ही मामलों में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। हत्यारों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अनिल कुमार, एसीपी, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed