{"_id":"661c1ba0a29c5676f3036c51","slug":"deepender-hooda-targets-bjp-in-rally-in-jhajjar-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे झज्जर, रैली में बोले- भाजपा को जनता वोट की चोट से देगी जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे झज्जर, रैली में बोले- भाजपा को जनता वोट की चोट से देगी जवाब
Sun, 14 Apr 2024 11:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:38 PM IST
सार
झज्जर में संविधान बचाओ जन आक्रोश रैली में दीपेंद्र हुड्डा ने किया ‘जय भीम’ का उद्घोष किया। दीपेंद्र ने कहा कि भाजपा के नेता खुले मंचों से 400 पार सीटें मिलने पर संविधान को बदलने का एलान कर रहे हैं।
विज्ञापन
मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता।
- फोटो : संवाद
विस्तार
राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हर एक हरियाणवीं इस बार बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को बचाने के लिए अपना वोट करेगा। संविधान को बदलने व कुचलने की मानसिकता रखने वाली भाजपा को जनता वोट की चोट से जवाब देगी।
विज्ञापन
वह रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर सवेरा स्कूल ग्राउंड में आयोजित संविधान बचाओ जन आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे। इसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री व स्थानीय विधायक गीता भुक्कल ने की। सांसद दीपेंद्र ने ‘जय भीम’ के उद्घोष के साथ लोगों को संविधान की रक्षा के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशियों के विरोध पर सांसद ने कहा कि जनता में सरकार के प्रति नाराजगी है इसलिए वह विरोध कर रही है, लेकिन जनता प्रत्याशियों का विरोध करने के बजाय वोट की चोट करके उनका विरोध करे।
दीपेंद्र ने कहा कि भाजपा के नेता खुले मंचों से 400 पार सीटें मिलने पर संविधान को बदलने का एलान कर रहे हैं। हर वर्ग को समानता का अधिकार व वंचित वर्गों को आरक्षण देने वाले संविधान को भाजपा खत्म करना चाहती है। ऐसे में संविधान की रक्षा करना बाबा साहेब आंबेडकर को मानने वाले प्रत्येक व्यक्ति और देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
सांसद ने कहा कि 10 साल में मौजूदा सरकार ने पूरे प्रदेश में एक भी ऐसा काम नहीं किया, जिसके नाम पर यह जनता के बीच जाकर वोट मांग जा सकें। खासतौर पर रोहतक लोकसभा के साथ भयंकर भेदभाव किया गया। विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने हमेशा लोगों को शिक्षित बनने का संदेश दिया।
उनकी सीख को अमलीजामा पहनाने के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 20 लाख एससी, ओबीसी व गरीब बच्चों को देश में सबसे ज्यादा वजीफा देने की योजना चलाई। इस अवसर पर विधायक रघुवीर कादयान, जगबीर सिंह मलिक, आफताब अहमद, राव नरेंद्र सिंह, नीरज शर्मा, इंदुराज नरवाल, कुलदीप वत्स, वीरेंद्र दरोगा, रामअवतार गहलावत, संजय यादव, संजीत कबलाना, विकास अहलावत, सुभाष गुर्जर मौजूद रहे।