फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Death of minor girl, post mortem report awaited

Jhajjar-Bahadurgarh News: नाबालिग लड़की की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Sat, 16 Mar 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 16 Mar 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Death of minor girl, post mortem report awaited
बहादुरगढ़। शहर में प्रवासी मूल की एक नाबालिग लड़की की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जब अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने की बात आई तो परिजन नाराज हो गए और शव को अपने साथ घर ले गए। मामले की भनक लगने पर लाइन पार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फिर से अस्पताल में ले जाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करवाई।
विज्ञापन

मृतका की पहचान 17 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। उसका परिवार बिहार के जिला भीरा से है। वर्तमान में वह छोटूराम नगर में किराये पर रहता है। ज्योति कुछ दिन से बीमार थी। उसे बुखार बताया गया। वीरवार की रात परिजन उसे सरकारी अस्पताल लाए थे और दवा दिलाने के बाद घर ले गए। सुबह उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। जब वह फिर अस्पताल लेकर आए तो उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। जब लड़की के पोस्टमार्टम की बात उठी तो परिजन उखड़ गए और मना कर दिया। इसके बाद वे शव को लेकर चले गए। इस मामले की जानकारी जब लाइन पार पुलिस को मिली तो उन्होंने शव को वापस सरकारी अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को समझा-बुझा कर पोस्टमार्टम के लिए राजी किया गया। लड़की की वजह बीमारी है या कुछ ओर वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed