फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Death of a woman and a person from Goria: Villagers jammed for five and a half hours

गोरिया की महिला व व्यक्ति की मौतः ग्रामीणों ने लगाया साढ़े पांच घंटे जाम

Sat, 18 Sep 2021 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Death of a woman and a person from Goria: Villagers jammed for five and a half hours
जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझाते एसपी राजेश दुग्गल। - फोटो : Jhjhar
गोरिया गांव की महिला की हत्या व व्यक्ति की मौत के मामले में गोरिया व खानपुर खुर्द के ग्रामीणों ने खानपुर में गोरिया मोड़ पर जाम लगा दिया। जिससे गोरिया, बहु, मातनहेल, झज्जर मार्ग बंद पर यातायात व्यवस्था बंद हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुुलवाने के प्रयास शुरू कर दिए। ग्रामीणों का आरोप हैं की महिला कोसल्या की घर में घुस कर व भैंस की तलाश में गए अशोक की हत्या कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं एसपी राजेश दुग्गल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दो दिन में पुलिस मामले को सुलझा लेगी। ग्रामीणों ने चौक चोराहों व मुख्य मार्गों पर प्रशासन की तरफ से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। इसके लिए भी एसपी ने पीसीआर व राइडर बढ़ाने का आश्वासन दिया और सीसीटीवी कैमरे थर्मल प्लांट के अधिकारियों से बात कर लगवाने का आश्वासन दिया है। उसके बाद ग्रामीणों ने करीब साढ़े पांच घंटे में जाम खोला। एसपी ने यह भी कहा कि पहले अशोक का मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा था, लेकिन शव का मुआयना करने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि कुछ समय पहले पशु चोर गिरोह के सदस्यों को पकड़वाने में भी शामिल था। इस मामले में पुलिस थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारी से भी वह कार्रवाई के बारे में मिलता रहता था। गोरिया गांव निवासी अशोक की बहु गांव में टेंट हाउस की दुकान थी। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि हो सकता है पशु चोरों ने हत्या की हो। ग्रामीणों की मांग है कि हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाए। जाम की वजह से सड़क पर वाहनों की लाइनें लग गई थी।
विज्ञापन

गोरिया गांव निवासी अशोक की पत्नी की करीब आठ साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। मृतक अशोक के दो लड़के व एक लड़की है। लड़का साहिल 12 वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा है। जबकि सन्नी एमबीबीएस के लिए तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की 112 नंबर की गश्त कर रही गाड़ी के कर्मचारियों से अशोक के शव को थर्मल प्लांट की चहारदीवारी के पास पड़ा देखा था। उन्होंने ही परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी थी। जाम लगा रहे ग्रामीणों ने पुलिस को यह भी कहा कि अगर दो दिन में इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो एक बार फिर से वे जाम लगा देंगे।

पुलिस हर पहलू को देखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। ग्रामीणों को दो दिन में मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया गया है। आरोपियों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा। - राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed