{"_id":"5d1e52528ebc3e3cc94a6746","slug":"dead-charkhidadri-news-rtk5026079105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठा किसान, आसमान से आई आफत और हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठा किसान, आसमान से आई आफत और हो गई मौत
Fri, 05 Jul 2019 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचीना गांव में बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठे जमींदारा सोसायटी के पूर्व उप-प्रधान की बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतक का शव अचीना ताल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद डीएसपी रमेश कुमार और तहसीलदार कंवल सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। रात करीब आठ बजे तक पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद थे। मृतक का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह चरखी दादरी सिविल अस्पताल में करवाया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अचीना निवासी सुनील वीरवार शाम करीब चार बजे अपने खेत में काम कर रहा था। इस दौरान बारिश होने पर वह भीगने से बेचने के लिए पेड़ के नीचे बैठ गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पेड़ पर बिजली गिरी और इसके बाद सुनील अचेत हो गया। सुनील के आसपास खेतों में काम कर रहे किसान तुरंत उसके पास पहुंचे और घटना की जानकारी उसके परिजनों और सरपंच प्रेम कुमार को दी।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर काफी ग्रामीण एकत्र हो गए और करीब सवा चार बजे अचीना ताल चौकी को सूचित किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही अचीना चौकी टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद डीएसपी रमेश कुमार और तहसीलदार कंवल सिंह यादव भी मौके पर पहुंच गए। रात करीब सवा आठ बजे तक पुलिस कागजी कार्रवाई में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि मृतक सुनील कुमार जमींदारा सोसायटी के पूर्व उप-प्रधान थे। आदमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। सुनील की मौत का कारण आसमानी बिजली गिरना बताया जा रहा है। शुक्रवार सुबह मृतक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस मौके पर है और कार्रवाई जारी है।
समसपुर में बिजली गिरने से झुलस गई थी छह महिलाएं
करीब एक सप्ताह पहले समसपुर गांव में भी बिजली गिर गई थी। यह बिजली में खेत में खड़ी ट्रॉली पर गिरी थी और इसके चलते गांव निवासी छह महिलाएं झुलस गई थीं। उन्हें उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल लाया गया था। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। महिलाएं बारिश से बचने के लिए ही ट्रॉली के नीचे बैठी थीं।