फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dead body of youth missing for 21 days found hanging in Jhajjar

झज्जर: 21 दिन से लापता युवक का शव बंद मकान में पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जानवरों ने नोंचा

Tue, 21 Jun 2022 10:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Jun 2022 10:28 PM IST
सार

31 मई को थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। जांच अधिकारी थाना दुजाना जगबीर सिंह का कहना है कि पेड़ से लटके मिले शव की हालत काफी दयनीय थी। 

विज्ञापन
Dead body of youth missing for 21 days found hanging in Jhajjar
कार्रवाई करती पुलिस, संदीप का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में खेड़ी खुम्मार गांव से पिछले 21 दिन से संदिग्ध अवस्था में लापता एक युवक का शव गांव के ही एक मकान में पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा। शव को जानवरों ने नोंचा हुआ था। एफएसएल टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजीव पुत्र कृष्ण उम्र 32 साल शव खेड़ी खुम्मार गांव में एक बंद मकान में पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला है। युवक गांव में ही टायर पंक्चर का काम करता था। मृतक की एक बेटी ढाई साल व एक बेटा साढ़े 5 साल का है। मृतक के भाई ने 31 मई को दुजाना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा रखी थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों को जानकारी तब हुई जब इस घर से संबंधित एक महिला घर के अंदर रखा कोई सामान निकालने के लिए गई और जब उसने पूरे घर की निगरानी करनी चाहिए तो उसे इस घटना का पता चला। महिला ने जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जांच अधिकारी थाना दुजाना जगबीर सिंह का कहना है कि पेड़ से लटके मिले शव की हालत काफी दयनीय थी। शव गल चुका था। बिल्ली व कुत्तों ने शव के कुछ हिस्सों को नोंच डाला था। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखाया। जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed