{"_id":"62362132fe25002f6b6219f9","slug":"dead-body-of-woman-thrown-in-canal-after-killing-not-identified-jhjhar-news-rtk641491458","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर नहर में फेंका महिला का शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर नहर में फेंका महिला का शव, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
झज्जर। साल्हावास क्षेत्र के अकेहड़ी मदनपुर गांव में नहर में एक महिला का शव मिला। पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम व पहचान के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर भेजवा दिया है। महिला की हत्या कर शव नहर में फेंका गया है। अर्धनग्न अवस्था में मिले महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। माथे पर किसी हथियार या पत्थरआदि से चोट मारी गई है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए प्रदेश के अन्य पुलिस थानों में भी जानकारी दी है। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अकेहड़ी मदनपुर में जवाहर लाल नेहरू कैनाल के पंप हाउस पर कार्यरत कर्मचारियों को पानी में एक महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना साल्हावास पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही साल्हावास पुलिस थाने के कार्यवाहक प्रभारी साधूराम अपनी टीम सहित मौके पर पहुुंचे। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। आसपास गांवों के लोगों को बुलाकर शव के पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने उसकेेेेेेे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजवाया।
महिला के शरीर पर केवल सलवार व एक पैर में जूता मिला है। महिला के हाथों में मेहंदी लगी है। रंगीन कड़े भी पहने हुए हैं। माथे पर चोटें मारकर सिर पूरी तरह से फोड़ा हुआ है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की करीब 30 से बताई जा रही है।
विज्ञापन
- वर्जन
महिला के शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हत्याकर शव को नहर में फेंका गया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। - साधूराम, उप निरीक्षक, कार्यवाहक थाना प्रभारी, साल्हावास।