{"_id":"6378810c3ce03419ec2407fc","slug":"dead-body-of-man-found-in-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: मुबारिकपुर गांव के खेत में शीशम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, तीन दिन से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: मुबारिकपुर गांव के खेत में शीशम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, तीन दिन से था लापता
Sat, 19 Nov 2022 12:41 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 19 Nov 2022 12:41 PM IST
सार
नवीन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी अभी तक शादी नहीं हुई थी। वह खेतीबाड़ी का काम करता था। उसकी एक बहन है जो शादीशुदा है। माता-पिता भी गांव में खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन
खेत में मिला युवक का शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झज्जर के मुबारिकपुर गांव से गुरुवार शाम को बिना बताए घर से निकले युवक का शव उसके ही खेत में शीशम के पेड़ पर लटका मिला है। खेतों में शनिवार सुबह घूमने के लिए गए लोगों ने जब शव फंदे पर लटका देखा तो मामले की जानकारी गांव के लोगों व परिजनों को दी। सूचना मिलते ही गांव के मौजिज लोग व परिजन मौके पर पहुंचे। उसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही माछरौली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करने करने के बाद एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं।
जानकारी के अनुसार, मुबारिकपुर निवासी नवीन कुमार (27) पुत्र महताब सिंह गुरुवार शाम करीब चार बजे परिजनों को बिना कुछ बताए घर से चला गया था। उसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह परिजनों को पता चला कि नवीन का शव उनके खेत में फंदे पर लटक रहा है। सूचना मिलते ही वे खेत में पहुंच गए थे।
इकलौता बेटा था नवीन
परिजनों ने बताया कि नवीन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी अभी तक शादी नहीं हुई थी। वह खेतीबाड़ी का काम करता था। उसकी एक बहन है जो शादीशुदा है। माता-पिता भी गांव में खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। - राजेश कुमार, निरीक्षक, थाना प्रभारी, माछरौली।