फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   dead body found, plot, case, bahadurgarh

कुलासी गांव में प्लॉट में मिला बुजुर्ग का शव, शरीर पर चोट के निशान

Sat, 11 Jul 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
dead body found, plot, case, bahadurgarh
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव कुलासी में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत हो गई। उसका शव गांव के एक ग्रामीण के प्लॉट पर मिला है। सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शहर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पोस्टमार्टम शनिवार को होगा। फिलहाल पुलिस ने घटना को इत्तफाक मानकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुलासी गांव में रहने वाले ईश्वर के प्लॉट में गांव के ही 60 वर्षीय राजेंद्र का शुक्रवार को शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना थाना सदर पुलिस को दी। पुलिस भी सूचना मिलते ही वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। बताया गया है कि राजेंद्र के शरीर पर चोट के निशान हैं और पैर भी कई जगह से जला हुआ है। साथ ही शव को कुछ दूरी पर घसीटा भी गया है। राजेंद्र शराब पीने का आदी था। पुलिस ने फिलहाल राजेंद्र के पुत्र जय सिंह के बयान पर कार्रवाई की है। थाना सदर प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि फिलहाल 174 की कार्रवाई की जा रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed