फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dead bodies found in the fields of Devarkhana

देवरखाना के खेतों में मिला अधजला शव

Fri, 19 Feb 2021 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies found in the fields of Devarkhana
शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाने के लिए खड़ा वाहन। - फोटो : Bahadurgarh
बादली। देवरखाना गांव के पास खेतों में वीरवार को एक व्यक्ति का अधजला शव मिला। मृतक व्यक्ति का गला तेजधार हथियार से काटा गया है, जबकि शरीर पर चोट के भी निशान हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सरकारी अस्पताल में भिजवाया गया।
विज्ञापन

वीरवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि खेतों में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। शव मुंडाखेड़ा-देवरखाना गांव के बीच मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव करीब 30 से 35 वर्ष के व्यक्ति का है। उसके शरीर पर सफेद अंडरवियर और शर्ट जली हुई हालत में है। अधजले शव के पास ही कुछ घास फूस में आग लगाई गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शव को घास फूस डालकर जलाया गया है। व्यक्ति का गला भी तेजधार हथियार से कटा हुआ है, जबकि शरीर पर भी कई जगह चोटों के निशान हैं। हालांकि मौत के सही कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस ने शव की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आसपास के पुलिस थानों से भी गुमशुदा लोगों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मौके पर बादली डीएसपी अशोक कुमार और सदर थाना एसएचओ बाबूलाल पहुंचे और मुआयना किया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। टीम के अनुसार शव पुरुष का है, लेकिन इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। केमिकल डालकर व्यक्ति के शव में आग लगाई गई है। मौके पर काले रंग के केमिकल के धब्बे भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। देवरखाना गांव के सरपंच रोहतास ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि वह खेत में गए तो किसी ने खेत में लगे फूस के ढेर में आग लगा रखी थी। मौके पर बाढ़सा पुलिस चौकी प्रभारी किरण ने भी पहुंच कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच के बयान पर किया मामला दर्ज
हत्या कर शव को जलाने का मामला गांव के सरपंच के बयान पर हत्या करके शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। वहां घटनास्थल पर जो भी जले हुए अवशेष मिले हैं, उनको एकत्रित कर लिया गया है। जबकि शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए झज्जर के सरकारी अस्पताल में भिजवाया गया है। प्राथमिक जांच में हत्या का मामला लग रहा है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है।
-अशोक कुमार, डीएसपी बादली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed