फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DC's orders ineffective, debris still on the footpath...people facing problems in commuting

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसी के आदेश बेअसर, फुटपाथ पर अब भी मलबा...लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
DC's orders ineffective, debris still on the footpath...people facing problems in commuting
03jjrp02- ​शिव चौक पर निर्माण सामग्री डालकर आधी सड़क को किया गया अवरुद्ध। संवाद
झज्जर। मकान या दुकान बनाने के लिए लोग जिम्मेदारी की बजाय लापरवाही से काम कर रहे हैं। मकान या दुकान बनाने के लिए जरूरी निर्माण सामग्री को लोग एक तरफ रखने की बजाय सड़क या गलियों के बीच में रख रहे हैं। यही नहीं तोड़फोड़ के बाद निकलने वाला मलबा भी कई महीनों से फुटपाथ पर पड़ा हुआ है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कई जगह तो पूरे फुटपाथ पर भी मलबा या निर्माण सामग्री रखकर कब्जा कर लिया गया है, पैदल निकलने के साथ ही वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

डीसी की ओर से भी इनको हटाने के आदेश जारी हो चुके हैं। बाकायदा इसका समय भी तय किया गया लेकिन अब तक नगर परिषद ने कोई कार्रवाई नहीं की है। शहर के अधिकतर मुख्य मार्गों और गलियों में चल रहे निर्माण कार्यों के दौरान यही देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

शहर के यादव धर्मशाला से बीकानेर चौक, यादव धर्मशाला से एचडीएफसी एटीएम के बीच, बर्फखाना रोड स्थित शिव चौक, आर्य नगर, राव तुलाराम चौक से तीन मूर्ति चौक, बेरी गेट से छारा चुंगी के बीच सहित ऐसे मुख्य मार्ग और गलियां हैं जहां पर लोगों ने मलबा और निर्माण सामग्री को रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव चौक पर निर्माण सामग्री रखकर आधी सड़क अवरुद्ध कर दी गई है। साथ ही गली में सामान रखकर उसे बंद कर दिया गया है। तीन मूर्ति चौक के नजदीक फुटपाथ पर ही मलबा रखा हुआ है। इससे पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।



स्वच्छता अभियान का दिया हवाला लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं

पिछले दिनों नगर परिषद की तरफ से सार्वजनिक सूचना जारी की गई थी जिसमें नप की तरफ से स्वच्छता अभियान का हवाला दिया गया था। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि नगर परिषद की सीमा के अंदर सरकारी सड़क, गलियों में मकान या दुकान की निर्माण सामग्री व पुराने मकानों को तोड़कर उसका मलबा सरकारी सड़क या गली में खुले में डालने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए तीन दिन का समय दिया गया था। अब तक नप की तरफ से केवल चेतावनी दी गई है जिसका कोई असर नहीं हुआ है।



नगर परिषद ने मलबा डालने के लिए स्थान भी किया चिह्नित

नगर परिषद ने सीएंडडी वेस्ट यानी निर्माण सामग्री डालने के लिए स्थान चिह्नित कर दिया है। इसके लिए वार्ड नंबर-4 जयहिंद काॅलोनी में सीएंडडी वेस्ट साइट बनाई गई है। वहां से कोई भी अपना मलबा डाल सकता है।





खुले में निर्माण सामग्री व मलबा डालने वालों को चेतावनी दी गई है। यदि कहीं कोई मार्ग या गली अवरुद्ध करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।-संदीप कुमार, बिल्डिंग इंस्पेक्टर, नगर परिषद, झज्जर। संवाद

03jjrp02- शिव चौक पर निर्माण सामग्री डालकर आधी सड़क को किया गया अवरुद्ध। संवाद

03jjrp02- शिव चौक पर निर्माण सामग्री डालकर आधी सड़क को किया गया अवरुद्ध। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed