फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   crop purchase, farmers, registration

9 किसानों ने कराया था फसल बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन, एक भी नहीं पहुंचा

Fri, 02 Apr 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
crop purchase, farmers, registration
बहादुरगढ़। शहर की अनाज मंडी में दूसरे दिन भी गेहूं की सरकारी खरीद नहीं शुरू हो पाई। हालांकि मार्केट कमेटी की तरफ से खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरकार की तरफ से 1 अप्रैल से अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई हैं। शुक्रवार को बहादुरगढ़ अनाज मंडी में गेहूं की बिक्री के लिए 9 किसानों की तरफ से रजिस्ट्रेशन कराया गया था। मगर एक भी किसान नहीं पहुंचा। आढ़तियों का कहना है कि अभी बहादुरगढ़ के ग्रामीण इलाके में गेहूं की कटाई थ्रेसिंग का कार्य शुरू नहीं हो पाया है, क्योंकि अभी फसलों में नमी है। आने वाले दिनों में नमी कम होगी, फसल पूरी तरह पककर तैयार हो जाएगी तो मंडियों में फसल बिक्री के लिए पहुंचेगी। उधर, अनाज मंडी में सरसों की फसल पहुंच रही है जिन्हें मंडी के आढ़ती खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में हरियाणा राज्य खाद भंडारण निगम और हैफेड की तरफ से गेहूं की खरीद की जाएगी। एक अप्रैल से यह खरीद शुरू हो गई है। सरकार की ओर से गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 प्रति क्विंटल है। शुक्रवार को 9 किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। मगर इनमें से एक भी किसान बिक्री के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सुपरवाइजर अनिल कुमार ने बताया कि यदि कोई किसान अपनी गेहूं की फसल बेचने के लिए पहुंचता है तो वे उनकी फसल खरीदने के लिए तैयार हैं। मगर दो दिनों में कोई भी किसान बहादुरगढ़ की अनाज मंडी में नहीं पहुंचा। सरकार की तरफ से फसल खरीद की सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। उधर आसोदा में भी खरीद केंद्र बनाए गए हैं, वहां पर भी कोई किसान फसल बेचने के लिए नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी गेहूं में है नमी
अनाज मंडी के आढ़ती कालू का कहना है कि अभी गेहूं में नमी है। बहादुरगढ़ के ग्रामीण इलाके में कटाई और थ्रेसिंग का काम सही ढंग से शुरू नहीं हुआ है। इसलिए कोई किसान मंडी में गेहूं लेकर नहीं आ पा रहा। लेकिन मंडी के तमाम 12 लाइसेंस होल्डर आढ़ती गेहूं खरीदने के लिए तैयार हैं। फिलहाल मंडी में सरसों की आवक चल रही है और आढ़ती 4800 से 5000 के बीच में सरसों खरीद रहे हैं। जबकि सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य 4450 रुपये क्विंटल है। इसलिए किसान व्यापारियों को ही अपनी सरसों बेचने में लाभ समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed