फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Crop becoming obstructed in tubewell connection, 600 farmers are waiting for electricity connection

ट्यूबवेल कनेक्शन में फसल बन रही बाधा, 600 किसानों को है बिजली कनेक्शन का इंतजार

Sat, 08 Feb 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Crop becoming obstructed in tubewell connection, 600 farmers are waiting for electricity connection
जिली निगम के ट्रांसफार्मर का दृश्य। - फोटो : Jhjhar
काफी समय से ट्यूबवेल कनेक्शन मिलने का इंतजार कर रहे किसानों को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बिजली कनेक्शन देने का कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि इस कार्य में खेतों में खड़ी फसल बाधक बन रही है। किसानों की प्रार्थना पर कुछ का कार्य फसल कटाई तक रोका गया है। ताकि लाइन लगाते समय किसानों की फसल का नुकसान न हो। बिजली निगम की तरफ से फिलहाल 19 किसानों के ट्यूबवेलों पर मोटर आदि लगाकर बिजली कनेक्शन लगा दिए गए है। जबकि 90 साइटों पर लाइन लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। किसानों को हर रोज दो से तीन ट्यूबवेलों पर मोटर लगाकर बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। बिजली निगम के अनुसार 1078 किसानों को बिजली कनेक्शन देने के लिए सूची जारी की थी। इनमें से 311 किसानों ने सबमर्सिबल मोटरों के राशि जमा करवाई थी। इन किसानों की सबमर्सिबल मोटर आ चुकी है। जबकि बाकी किसानों के मोनो ब्लॉक मोटरें जल्द ही आनी शुरू हो जाएगी। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल बिजली कनेक्शन देने का कार्य जारी है। जबकि फसल कटाई के साथ इस कार्य में और अधिक तेजी आ जाएगी।
विज्ञापन

2300 किसानों ने किया था आवेदन
बिजली निगम के अनुसार करीब 2300 किसानों ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। पिछले दिनों जब एस्टीमेट व मोटरों की राशि भरने के लिए पोर्टल खोला गया। उस समय इनमें से 1078 किसानों ने मोटर की राशि जमा कराई थी। इन किसानों में से 600 की मेरिट सूची जारी की जा चुकी है। बिजली निगम के नियम के अनुसार मोटर की राशि जमा करवाने के लिए आधे से ज्यादा किसानों को बिजली कनेक्शन दिए जाने के बाद मोटर की राशि जमा कराने के लिए पोर्टल खोला जाना था। लेकिन बिजली निगम के अधिकारी फरवरी में ही दोबारा पोर्टल खोले जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

फसलों को हो सकता है नुकसान
इस समय किसानों के खेतों में हरी भरी फसलें खड़ी हैं। इस दौरान अगर बिजली निगम की तरफ से बिजली की लाइनें खड़ी की जाती है तो उनके लिए वाहनों के आवागमन तथा साइट तक सामग्री पहुंचाने के चलते फसलों को नुकसान होगा। इसलिए किसान भी बिजली निगम के अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं। फसल कटाई तक कार्य रोकने की बात भी कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 किसानों को बिजली कनेक्शन दे दिए गए हैं। 311 किसानों की मोटर भी आ चुकी हैं। 90 साइट पर काम भी पूरा किया जा चुका है। बाकी का कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा।
एसके जैन, एसई, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed