झज्जर में हत्या: पुराने बस स्टैंड पर दोस्तों के साथ घूम रहे युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां, अस्पताल ले जाते वक्त मौत
हमलावरों ने गोली क्यों मारी अभी इस बात का पता नहीं लग सका है। हमलावरों की भी फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के झज्जर शहर के पुराने बस स्टैंड पर दोस्तों के साथ घूमने के लिए आए एक युवक की बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी है। युवक को घायल अवस्था में एंबुलेंस की सहायता से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही शहर पुलिस के अलावा, सीआईए प्रभारी जितेंद्र कुमार, डीएसपी राहुल देव व एसपी वसीम अकरम मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि हमलावर कौन थे और उन्होंने युवक को गोली क्यों मारी। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। घटना स्थल पर गोलियां व गोलियों की खोल के अलावा एक भरी हुई मैगजीन भी मौके पर मिली है। फिलहाल इस संबंध में मामला दर्ज नहीं हो पाया है और पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि शहर के माता गेट निवासी वेद प्रकाश पुत्र बंशीलाल शहर के आंबेडकर चौक पर हेयर ड्रेसर की दुकान चलाता है। उसका भाई व उसका पिता भी उसके साथ दुकान पर ही काम करते हैं। शुक्रवार रात को करीब सवा आठ बजे अपने दोस्त के साथ पुराना बस स्टैंड की तरफ घूमने के लिए आया था।
यह भी पढ़ें ः हरियाणा: आश्रम से सिलिंडर बरामदगी मामले में रामपाल को तीन वर्ष कैद व पांच हजार रुपये जुर्माना
उसी दौरान कुछ लोग बाइकों पर आए और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी गोलियां लगने से वेद प्रकाश घायल हो गया। उसे जब अस्पताल ले जाया गया तो उस समय तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसपी व पुलिस अधिकारी फिलहाल मौके पर मामले की जांच कर रहे हैं। हमलावरों को पकड़ने के लिए जिले भी में नाके बंदी कर दी गई है।
मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल तक बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। बयान दर्ज होने के बाद ही इस मामले में पता चल पाएगा कि यह वारदात किन कारणों से हुई है। - राहुल देव, डीएसपी, झज्जर।