फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   youth murdered in Beri's village Bahrana

Jhajjar: बेरी के गांव बहराना में सो रहे युवक की हत्या, सेल्फ डिफेंस की कोचिंग देता था जयप्रकाश

Sat, 25 Jan 2025 09:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 25 Jan 2025 09:40 AM IST
सार

युवक पर देर रात सोते समय हमला किया गया। मृतक के गले पर किसी तेजधार हथियार के निशान मिले हैं। मृतक की पहचान गांव निवासी जयप्रकाश के रूप में हुई है। जयप्रकाश सेल्फ डिफेन्स की कोचिंग देता था।

विज्ञापन
youth murdered in Beri's village Bahrana
murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीघल चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव बहराना में घर में सो रहे युवक की गर्दन पर वार कर तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी युवक के शव को घर के बाहर गली में डाल गए। मृतक की पहचान गांव बहराना निवासी जयप्रकाश के रूप में हुई। घटना की सूचना परिजनों ने डीघल पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव बहराना निवासी जयप्रकाश गांव में बच्चों को सेल्फ डिफेंस की कोचिंग देता था और रात को घर में सो रहा था। रात करीब 2 बजे युवक के गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। मृतक युवक के माता-पिता का देहांत हो चुका है। युवक घर पर अकेला रहता था।
विज्ञापन


गांव बहराना में युवक के गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर हत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है कि हत्या किन कारणों से हुई है। परिजनों की तरफ से शिकायत मिलने के बाद जो भी कानूनी कार्रवाही होगी अमल में लाई जाएगी।   - राकेश कुमार, चौकी प्रभारी, डीघल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed