{"_id":"62000419eb8fdb4d7141a56e","slug":"youth-arrested-with-thirteen-and-a-half-kilograms-of-charas-in-bahadurgarh-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: साढ़े तेरह किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, एसटीएफ गुरुग्राम की टीम ने युवक को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहादुरगढ़: साढ़े तेरह किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, एसटीएफ गुरुग्राम की टीम ने युवक को पकड़ा
Sun, 06 Feb 2022 10:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:53 PM IST
सार
अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। टीम ने बिहार के पश्चिमी चंपारण की तहसील नरकटियागंज के गांव बेरिया मंगराहरी निवासी अख्तर आलम पुत्र महमूद मियां को चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
चरस के साथ पकड़ा गया आरोपी पुलिस की हिरासत में।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ में एसटीएफ गुरुग्राम की एक टीम ने बिहार मूल के एक युवक को चरस के साथ शनिवार देररात गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब साढ़े तेरह किलोग्राम चरस बरामद की गई है। जांच के लिए अदालत ने आरोपी को पांच दिन तक पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
टीम ने बिहार के पश्चिमी चंपारण की तहसील नरकटियागंज के गांव बेरिया मंगराहरी निवासी अख्तर आलम पुत्र महमूद मियां को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उसको थाना आसौदा के एरिया से गिरफ्तार किया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी पीएसआई अंकित ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक राज सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ गुरुग्राम यूनिट की एक पुलिस टीम सांपला के एरिया में तैनात थी।
विज्ञापन
टीम को सूचना मिली कि बिहार निवासी युवक मादक पदार्थ की तस्करी का धंधा करता है। वह रोहद टोल के पास आएगा। सूचना के आधार पर टीम ने रोहद टोल के पास घेराबंदी करते हुए मादक पदार्थ के साथ युवक को काबू कर लिया। एसडीएम भूपेंद्र सिंह की अनुमति से तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 13 किलो 510 ग्राम चरस बरामद की गई।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया। आसौदा में तैनात सहायक उप निरीक्षक राजकुमार की टीम ने उसे बहादुरगढ़ अदालत में पेश किया। अदालत से पूछताछ के लिए आरोपी को पांच दिन तक पुलिस रिमांड पर लिया गया।