फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman murdered in one sided love in Bahadurgarh of Haryana crime news in hindi

सनकी आशिक: महिला की हत्या कर परिजनों को किया फोन, बोला- शिवानी मेरी नहीं तो किसी की भी नहीं होगी, शव ढूंढ लेना

Sat, 08 Jun 2024 10:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 08 Jun 2024 10:17 PM IST
सार

सनकी प्रेमी ने फोन पर युवती के परिजनों को हत्या की जानकारी दी। बोला कि सुबह शव ढूंढ लेना। महिला का शव रेलवे फाटक के नजदीक मिला है। 

विज्ञापन
Woman murdered in one sided love in Bahadurgarh of Haryana crime news in hindi
अस्पताल में पहुंचे मृतका शिवानी की मां, भाई व अन्य परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर में एक सनकी आशिक ने एक तरफा प्रेम के चलते महिला की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद सनकी प्रेमी ने महिला के परिजनों को फोन भी किया और बोला कि शिवानी मेरी नहीं हो सकती तो किसी और की भी नहीं होगी, मैंने उसे मार दिया है। सुबह उसका शव ढूंढ लेना।

विज्ञापन


आरोपी आशिक और उत्तर प्रदेश के हरदोई गांव अरिरोरी की रहने वाली 22 साल की महिला के परिजनों की एक कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसमें सनकी आशिक शिवानी की हत्या करने की बात कबूल रहा है। शव शनिवार की सुबह जाखौदा गांव से आसौदा जाने वाली सड़क किनारे रेलवे फाटक के नजदीक एक खेत में मिला।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मृतका की मां उषा ने बताया कि सौरभ शुक्रवार की देर शाम शिवानी को जबरदस्ती अपने साथ ले गया। शिवानी के माता-पिता ने बेटी को तलाशने का खूब प्रयास किया और जब उन्होंने शिवानी के मोबाइल पर कॉल किया तो फोन सौरभ ने उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन उठते ही सौरभ ने कहा कि शिवानी अगर उसकी नहीं हो सकती तो किसी और की भी नहीं होगी। शिवानी अब इस दुनिया में नहीं है, मैंने उसे मार दिया है। कफन का इंतजाम कर लो उसके जनाजे में काम आएगा। कल सुबह शव मिल जाएगा। आरोपी आशिक सौरभ और शिवानी के परिजनों की फोन पर हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है।

इसमें सौरभ का गुस्सा सातवें आसमान पर है। सौरभ बार-बार यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि मैंने कहा था कि शिवानी को समझा लो, लेकिन तुमने समझाया ही नहीं और ना ही बात मानी। इसलिए मैंने उसे मौत के घाट उतार दिया है। फोन कॉल रिकॉर्डिंग में आरोपी शिवानी के परिवार के अन्य सदस्यों को भी जान से मारने की धमकी देता हुआ सुनाई दे रहा है।

परिजनों के बयान पर आरोपी सौरभ के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है, लेकिन सौरभ फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सौरभ को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


यह है मामला
शिवानी प्लास्टिक का दाना बनाने की एक फैक्टरी में काम करती थी। उसका एक दो वर्षीय बेटा है। शिवानी की शादी के बाद अपने पति से अनबन हो गई थी और वह अलग रहने लगी थी। इसी बीच सौरभ नामक एक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसके बाद शिवानी अपने परिवार को छोड़ कर सौरभ के साथ हरिद्वार चली गई थी। कुछ दिनों ठीक-ठाक चला, लेकिन बाद में सौरभ शिवानी के साथ मारपीट करने लगा था। डेढ़ माह पहले वह अपने माता-पिता के साथ रहने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed