{"_id":"6115369d532bba5dd45c5a6c","slug":"woman-commits-suicide-after-hanging-her-son-in-jhajjar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: दो साल के बेटे को फंदे पर लटका विवाहिता खुद भी झूली, दोनों की मौत, इस वजह से उठाया ये कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: दो साल के बेटे को फंदे पर लटका विवाहिता खुद भी झूली, दोनों की मौत, इस वजह से उठाया ये कदम
Fri, 13 Aug 2021 03:15 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी (झज्जर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी (झज्जर)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 13 Aug 2021 03:15 AM IST
सार
हरियाणा के झज्जर जिले में एक विवाहिता ने अपने दो साल के बेटे को फंदे पर लटकाने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के मामा की शिकायत पर महिला के पति, सास और ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
पारिवारिक कलह के चलते गांव पलड़ा में एक विवाहिता ने अपने दो साल के बेटे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्यों को बुधवार रात करीब आठ बजे मामले की जानकारी हुई। उसके बाद वे उसे झज्जर सामान्य अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
महिला द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौका पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस ने मृतका के मामा की शिकायत पर महिला के पति, सास और ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। महिला द्वारा आत्महत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस उनके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन
गांव बोचड़ियां, जिला महेंद्रगढ़ की रहने वाली सुमित्रा की शादी 31 दिसंबर 2017 को गांव पलड़ा निवासी मनीष पुत्र सोमदेव के साथ हुई थी। मनीष खेतीबाड़ी करता है। परिजनों के अनुसार बुधवार को सास-बहू में झगड़ा हुआ था। झगड़े की वजह से सुमित्रा ने दिन में खाना नहीं खाया और वह अपने बेटे को लेकर पशुओं को बांधने के लिए बनाए गए कमरे में चली गईं।
विज्ञापन
खेत से वापस आने के बाद उसका पति रात करीब आठ बजे जब खाना लेकर गया तो देखा कि उसकी पत्नी अपने दो साल के बेटे के साथ फंदे पर लटकी है। आनन-फानन दोनों को फंदे से उतार कर परिजन झज्जर के नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतका के मामा लाल सिंह ने बताया कि इससे पहले भी जब झगड़ा हुआ था तो समझाने के लिए गांव में आया था। उस समय उसके साथ भी कहासुनी हुई थी।
गांव पलड़ा में एक विवाहिता ने अपने दो साल के बेटे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह है। महिला के पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। - सुनील कुमार, पुलिस थाना प्रभारी, बेरी।