फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brother friend accused of rape sent to jail

Aligarh News: भाई के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप, जेल भेजा

Thu, 29 Oct 2026 02:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Brother friend accused of rape sent to jail
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
क्वार्सी क्षेत्र में युवती ने अपने भाई के दोस्त पर बहाने से होटल ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाने, दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर लंबे समय तक ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी इमरान जाकिर नगर, जीवनगढ़ का निवासी है और पीड़िता के भाई का करीबी दोस्त है। इसी वजह से उसका युवती के घर आना-जाना था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ईद पर इमरान उसे बहाने से होटल ले गया। उसने भाई-भाभी से मिलवाने और शादी की बात आगे बढ़ाने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन

होटल में कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी गई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। नशा होने के बाद आरोपी ने जबरन दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। आरोप है कि इसके वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर उसका शोषण किया जाता रहा। घर बुलाकर धमकाया और फिर दुष्कर्म किया। सीओ सर्वम सिंह के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर क्वार्सी थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed