{"_id":"6ae26834c47bdf995f0658d6","slug":"motorcyclist-critically-injured-after-being-hit-by-a-truck-driver-flees-the-scene-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-128623-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, चालक फरार
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-4 स्थित सीटीपी कार्यालय के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-15 निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि 25 अक्तूबर को वह अमित कुमार के साथ सेक्टर-4 स्थित सीटीपी कार्यालय जा रहे थे। कार्यालय के पास अमित मोबाइल कवर लगवाने के लिए मार्केट चला गया। संदीप कार्यालय के बाहर उसका इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने अमित की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। एसएचओ सत्यवीर ने बताया कि पुलिस ट्रक चालक की पहचान में जुटी है।