फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After a love marriage, the young woman had moved to Ludhiana with her husband; police are now working to identify an unidentified body.

Gorakhpur News: ट्रेन से कटकर महिला की मौत, मां ने बेटी समझकर दर्ज कराई प्राथमिकी, शाम को जिंदा मिली

Thu, 29 Oct 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 29 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
After a love marriage, the young woman had moved to Ludhiana with her husband; police are now working to identify an unidentified body.
- प्रेम विवाह के बाद पति के साथ लुधियाना चली गई थी युवती, अज्ञात शव की पहचान में जुटी पुलिस
विज्ञापन

- शव की गलत पहचान के बाद ससुरालियों पर दर्ज कराई थी दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी


सहजनवां। सीहापार हाल्ट के पास बुधवार को रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। शव देखकर सीहापार निवासी लक्ष्मीना ने उसे अपनी बेटी समझ लिया। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कर ली। शाम को उस समय मामला पलट गया, जब लक्ष्मीना ने पुलिस को फोन कर बेटी के जीवित होने की जानकारी दी और उसे लेकर थाने पहुंच गईं।
अब पुलिस दर्ज प्राथमिकी को स्पंज करने की प्रक्रिया में जुटी है। वहीं, अज्ञात महिला के शव की पहचान कराने की काेशिश की जा रही है। लक्ष्मीना की बेटी का बेलघाट क्षेत्र के बेली गांव स्थित अपनी मौसी के घर आने-जाने के दौरान गांव के ही अभी सिंह से प्रेम संबंध हो गया था। नवरात्र में दोनों ने विवाह कर लिया, लेकिन परिवार इस शादी से संतुष्ट नहीं था। कुछ दिन इधर-उधर रहने के बाद दोनों लुधियाना चले गए।
विज्ञापन

परिवार और पुलिस के दबाव के बाद अभी का बड़ा भाई आदर्श दोनों को वापस ले आया। 22 अक्तूबर को नौसड़ पहुंचने पर मायके पक्ष को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद विवाद भी हुआ। बाद में लक्ष्मीना परिवार के साथ बेलघाट थाने पहुंचीं। पुलिस के समझाने पर थाने के बगल स्थित मंदिर में दोनों का दोबारा विवाह कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद लक्ष्मीना ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बेटी की मौत की आशंका जताई। पुलिस ने जांच शुरू की तो पति अभी, उसके पिता और जेठ के मोबाइल फोन बंद मिले। तीनों गीडा स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। शाम को मोबाइल फोन चालू होने पर पुलिस ने संपर्क किया तो बेटी के जीवित होने की जानकारी मिली। इसके बाद लक्ष्मीना ने भी पुलिस को फोन कर इसकी पुष्टि की और बेटी को लेकर थाने पहुंचीं।

सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिला था। लक्ष्मीना ने उसकी पहचान अपनी बेटी के रूप में की थी, जबकि बेटी जीवित है। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर विधिक कार्रवाई की गई है। अज्ञात शव की पहचान के लिए आसपास के थानों में फोटो भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed