फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case from Humayunpur North in Gorakhnath; raids conducted in search of others

Gorakhpur News: संपत्ति के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Case from Humayunpur North in Gorakhnath; raids conducted in search of others
- गोरखनाथ के हुमायूंपुर उत्तरी का मामला, अन्य की तलाश में दबिश
विज्ञापन


गोरखपुर। संपत्ति में अधिकार हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के आरोपी रजनीश सोनकर उर्फ सोनू को गोरखनाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हुमायूंपुर उत्तरी निवासी आरोपी को पुलिस ने दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर उत्तरी निवासी आनंद सोनकर ने अपनी मौसी भानमती देवी के तीन बेटों रजनीश सोनकर, राजेश सोनकर और राकेश सोनकर पर संपत्ति विवाद में उनके हिस्से के कमरे में ताला लगाकर कब्जा करने का आरोप लगाया था। आनंद के मुताबिक, उनके नाना की चार बेटियों को 950 वर्गफीट जमीन नेवासा में मिली थी। इनमें उनकी मां ज्ञानमती देवी (दिवंगत) भी शामिल थीं।
विज्ञापन

आनंद ने शिकायत में बताया था कि बीते 16 अप्रैल को वह और उनकी पत्नी काम पर गए थे। रात करीब आठ बजे लौटे तो उनके हिस्से के कमरे में ताला लगा मिला। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने रजनीश पर संपत्ति में अधिकार हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने और अभिलेखों में हेरफेर करने का आरोप लगाया था। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed