फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman ASI arrested red handed taking bribe in Jhajjar

झज्जर: रिश्वत लेती महिला ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, CSC संचालक से ले रही थी 10 हजार

Sat, 04 Jun 2022 01:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 04 Jun 2022 01:07 AM IST
सार

सेंटर संचालक के हिसार की एक युवती के साथ सहमति संबंध थे। युवती की शिकायत पर एएसआई ने 50 हजार मांगे थे। 30 हजार रुपये पहले दिए जा चुके थे।

विज्ञापन
Woman ASI arrested red handed taking bribe in Jhajjar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में महिला थाने में तैनात एक महिला एएसआई को सोनीपत की विजिलेंस टीम ने दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। कोयलपुर गांव निवासी सीएससी सेंटर संचालक के हिसार की युवती के साथ सहमति संबंध थे। आरोप है कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज न करने के एवज में उसने 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह एएसआई को पहले भी तीस हजार रुपये रिश्वत दे चुका है। विजिलेंस टीम ने आरोपी महिला एसआई को काबू कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

विजिलेंस की टीम का कहना है कि मध्य रात्रि आरोपी महिला एसआई पूनम की मेडिकल जांच करवाने के बाद उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा। जहां से पीड़ित की तरफ से दिए गए 30 हजार रुपये व लिविन रिलेशनशिप का रिकॉर्ड बरामद करने के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

विज्ञापन

 

कोयलपुर गांव निवासी सीएससी सेंटर संचालक राजबीर का कहना है कि फोन पर हिसार जिले की एक युवती के साथ बातचीत होने के बाद उसके सहमति संबंध हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने लिविन रिलेशनशिप के कागजात भी तैयार करवाए थे। एक मई को महिला पुलिस थाने से फोन आया था कि युवती ने उसके खिलाफ शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिस पर पुलिस उसके खिलाफ दुष्कर्म आदि का मामला दर्ज करेगी। इस मामले को सुलझाने के लिए 50 हजार रुपये मांगे गए थे। उसके बाद उसने 30 हजार रुपये एएसआई को दे दिए थे। उसके बाद भी वह बाकी रुपये मांगती रही। इसी बीच उसने डीएसपी विजिलेंस सोनीपत को शिकायत कर दी। 

 

इस मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की देर शाम दस हजार रुपये और देने के लिए कहा गया। विजिलेंस टीम ने दस हजार रुपये देकर राजबीर को महिला पुलिस थाने में भेजा। उसने रुपये देने के बाद जब विजिलेंस टीम को इशारा किया तो महिला एएसआई को रंगे हाथ दस हजार रुपये सहित काबू कर लिया। विजिलेंस टीम देर रात तक कार्रवाई में जुटी हुई थी। इस मामले के लिए उपायुक्त की तरफ से मातनहेल के तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।


 

कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद महिला एएसआई को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा। उसके बाद उसे रिकॉर्ड व 30 हजार रुपये बरामदगी के लिए अदालत से रिमांड पर लेने का आग्रह किया जाएगा। - जयपाल सिंह, डीएसपी विजिलेंस, सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed