{"_id":"64b5a43fd28485ead7061983","slug":"wife-murder-case-police-reached-tosham-to-collect-evidence-of-the-murder-of-the-married-woman-bones-found-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या का मामला: विवाहिता की हत्या के सबूत जुटाने के लिए तोशाम पहुंची पुलिस, हड्डियां मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या का मामला: विवाहिता की हत्या के सबूत जुटाने के लिए तोशाम पहुंची पुलिस, हड्डियां मिली
Tue, 18 Jul 2023 01:57 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:57 AM IST
सार
जोहड़ी में भरा पानी निकालने की प्रकिया शुरू की गई है। मौके से हड्डी मिली हैं। रतेरा व तोशाम के बीच जोहड़ी में शव जलाया गया था। पुलिस सबूत जुटाने के प्रयास कर रही है। तोशाम व झज्जर सीआईए पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
अपने पति अनिल के साथ पूजा। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पत्नी की हत्या के आरोपी पति को रिमांड के दौरान झज्जर सीआईए पुलिस की टीम निशानदेही के लिए मौके पर तौसाम लेकर पहुंची। आरोपी ने रतेरा व तोशाम के बीच स्थित जोहड़ी में विवाहिता का शव जलाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया है। उसकी निशानदेही पर बताए गए स्थान पर दोनों जिलों की पुलिस पहुंची। पुलिस ने वहां जोहड़ी में भरे पानी को खाली करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि छोटी-छोटी हड्डियां पुलिस के हाथ लगी हैं, लेकिन फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि यह हड्डियां मनुष्य की हैं या किसी पशु की।
विज्ञापन
सीआईए पुलिस के साथ-साथ एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच कर सबूत जुटाने के प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है आरोपी ने तोशाम के पास स्थित अपने पिता के कार्यालय में विवाहिता की गला घोट कर हत्या की है। हत्या के बाद पिता के साथ मिलकर उसने रतेरा गांव के पास जोहड़ी में ले जाकर शव जला दिया है। फिलहाल आरोपी का पिता पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोपी अनिल रतेरा गांव का निवासी है और फिलहाल वे हिसार के न्यू मॉडल टाउन में रहते हैं, आरोपी मेडिकल स्टोर चलाता है।
विज्ञापन
यह था मामला
विवाहिता के भाई झाड़ली गांव निवासी हितेश का कहना है कि उसकी बहन 21 मई को उनके घर पर आई थी और अपने पति के साथ 22 मई की सुबह अपनी ससुराल के लिए रेलगाडी में बैठकर हिसार के लिए रवाना हुई थी। जब उसकी बहन पूजा भिवानी पहुंची उस समय तो पिता से बात हुई थी। उसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा था। परिजनों ने जब हत्या की आंशका जताई तो एसपी डॉ अर्पित जैन ने जांच के लिए मामला सीआईए झज्जर को सौंप दिया।
विज्ञापन
मामले की जांच झज्जर सीआईए पुलिस कर रही है और रतेरा गांव के पास स्थित जोहड़ी से पानी निकासी का कार्य चल रहा है। तोशाम पुलिस झज्जर पुलिस का सहयोग कर रही है। -सुखबीर जाखड़, थाना प्रभारी, तोशाम,भिवानी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सीआईए की टीम मौके पर सबूत जुटाने के प्रयास कर रही है। -सोमवीर सिंह, सीआईए प्रभारी, झज्जर।
मौके पर मिली हड्डियों से यह नहीं कहा जा सकता कि हड्डियां महिला की हैं या किसी पशु की है। पूरी तरह से मामला स्पष्ट होने के बाद ही इसमें कुछ कहा जा सकेगा। जो हड्डियां मिली है उनका डीएनए करवाया जाएगा। -डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक, झज्जर।