झज्जर में हादसा: अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
बवाना गांव निवासी राजमिस्त्री सुरेंद्र किसी अकेहड़ी मदनपुर गांव आ रहे थे वहीं नया गांव निवासी सुरेश व कृष्ण बाइक पर बहू गांव आ रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झज्जर जिले के अंतिम छोर पर बसे खेड़ा थ्रू गांव के पास कनीना रोड पर अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इससे तीन लोगों की मौत हो गई। एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो की रोहतक पीजीआई पहुंचने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा। दो लोगों की पीजीआई में मौत के बाद साल्हावास पुलिस की एक टीम रोहतक पीजीआई पहुंची। जहां पर पुलिस में शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करवाई।
जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले के बवाना गांव निवासी राजमिस्त्री का काम करने वाला सुरेंद्र किसी काम के लिए अकेहड़ी मदनपुर गांव में बाइक पर सवार होकर आ रहा था। नया गांव निवासी सुरेश व कृष्ण अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए बहू गांव में आ रहे थे। जब वे खेड़ा थ्रू मोड़ के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुरेश व कृष्ण को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मृतकों के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रामकरण, निरीक्षक थाना प्रभारी, साल्हावास।
विज्ञापन विज्ञापन
खड़े ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
दिल्ली के द्वारका के मोहन गार्डन निवासी प्रमोद शर्मा चरखी दादरी से दिल्ली जा रहा था। जब वह अपनी बाइक पर बरानी मोड़ के पास पहुंचा तो सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में प्रमोद की मौत हो गई। पुलिस ने उसके परिजनों को भी मामले की जानकारी दी। उसके परिजनों के सामान्य अस्पताल में पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
प्रमोद के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। - सुंदरपाल, उप निरीक्षक, थाना प्रभारी, बेरी।