फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Thief, thief in Jhajjar, locked the door, Jhajjar

सोते परिवार को कमरे में बंद कर नकदी और गहने चोरी

Mon, 26 Sep 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Mon, 26 Sep 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Thief, thief in Jhajjar, locked the door, Jhajjar
चोरी - फोटो : bureau

बीती रात लुहारी गांव में चोरों ने एक घर से नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया हैै। गांव वासियों का कहना है कि पड़ोस के गांव पाटौदा में एक पखवाड़ा भर पहले चोरों ने लाखों की चोरी की थी। उनका कहना है कि 15 दिन बाद लुहारी गांव में दूसरी बड़ी चोरी की घटना है, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लुहारी गांव में वारदात के समय राजपाल की पत्नी और उसके बच्चे सोए हुए थे। राजपाल की पत्नी ने बताया कि उसका पति गाड़ी चलाता है। वे रात को घर पर नहीं थे। चोरों ने दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने उनके कमरे के बाहर की कुंडी बंद कर वारदात को अंजाम दिया। जब सुबह वह उठी तो देखा कि कमरे का दरवाजा किसी ने बाहर से बंद कर रखा है।
विज्ञापन


पड़ोस में फोन कर दरवाजा खुलवाया। महिला ने जब घर का सामान इधर उधर बिखरा हुआ देखा तो वह हैरान हो गई। कमरे के अंदर रखे बेड, अलमारी, संदूक, बक्सों आदि में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। महिला ने बताया कि घर से चोरों ने 12 हजार की नकदी और हजारों के गहनों पर हाथ साफ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की घटना का पता लगते ही वहां पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस को मामले के बारे में सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और महिला की शिकायत के आधार पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


यह बोले डीएसपी
चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीम चोरों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस प्रकार की वारदात पर लगाम कसने के लिए गांव में ठीकरी पहरा लगाया गया है।
राजीव, डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed